Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

पहली बार कातिल कहा गया... गोविंदा की कथित गर्लफ्रेंड पर कश्मीरा का पलटवार, सुनीता के सपोर्ट में कही बड़ी बात

सुनीता के सपोर्ट में बोलीं कश्मीरा शाह- मजबूत महिलाओं को मिलते हैं ऐसे टैग

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Govinda-Sunita Controversy : बॉलीवुड अभिनेता गविंदा की पर्सनल लाइफ को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब परिवार की एक और सदस्य ने अपनी बात रखी है। गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में अनबन की खबरों के बीच अभिनेता का नाम उनकी को-एक्ट्रेस कोमल रानी के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में कोमल रानी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सुनीता पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब इन आरोपों पर कृष्णा अभिषेक की पत्नी और गोविंदा की बहू कश्मीरा शाह ने प्रतिक्रिया दी है।

कश्मीरा ने सुनीता के लिए लिखा खास पोस्ट

रविवार को कश्मीरा शाह ने इंस्टाग्राम पर सुनीता आहूजा के साथ एक कोलैबोरेशन पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करीब तीन दशक लंबे अनुभव का जिक्र किया। कश्मीरा ने कहा कि करीब 30 साल तक काम करने और लगभग 50 फिल्मों का हिस्सा रहने के बावजूद उन्होंने अपने किसी को-स्टार के साथ अपनी निजी जिंदगी या भावनाओं को उस तरह साझा नहीं किया। उनके मुताबिक, उनकी पर्सनल बातें सिर्फ उनके पति कृष्णा अभिषेक जानते हैं।

Advertisement

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kashmera Shah (@kashmera1)

Advertisement

‘कातिल’ कहे जाने पर कश्मीरा का तंज

कश्मीरा ने अपने पोस्ट में कोमल रानी के बयान का सीधे नाम लिए बिना जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कभी वर्कप्लेस में ऐसा रिश्ता नहीं देखा, जहां कोई को-वर्कर किसी की इतनी निजी बातें जानता हो। सुनीता का समर्थन करते हुए कश्मीरा ने लिखा कि परिवार की रक्षा करने वाली मजबूत महिलाओं को अक्सर ‘रूड’, ‘डॉमिनेटिंग’ या ‘सेल्फिश’ जैसे टैग दिए जाते हैं। लेकिन इस बार पहली बार उन्हें ‘कातिल’ कहा गया है।

सुनीता से बोलीं- ‘मैं हमेशा आपके साथ खड़ी रहूंगी’

कश्मीरा ने सुनीता को टैग करते हुए लिखा कि उन्हें गर्व है कि वह एक मजबूत महिला हैं और वह हमेशा उनके साथ खड़ी रहेंगी। यह पहली बार नहीं है जब कश्मीरा ने सुनीता के पक्ष में सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखी है। दोनों के बीच लंबे समय तक चली तल्खी खत्म होने के बाद कश्मीरा कई मौकों पर सुनीता के समर्थन में नजर आई हैं।

Advertisement
×