Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

BSF ने लौटाया, BGB ने ठुकराया; 'जीरो लाइन' पर फंसा घुसपैठिया, न भारत में मिली जगह और न बांग्लादेश ने दी एंट्री, जानें पूरा मामला

भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर अजीब संकट, घुसपैठ के आरोप में पकड़ा गया शख्स अब 'नो मैन्स लैंड' में फंसा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Border Tension : भारत और बांग्लादेश की सीमा पर एक अजीब सिचुएशन पैदा हो गई है। दरअसल, मेघालय के साउथ वेस्ट गारो हिल्स जिले के महेंद्रगंज क्षेत्र में एक व्यक्ति कथित तौर पर दोनों देशों के बीच फंस गया है। मामला सामने आने के बाद सीमा क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

BSF ने हिरासत में लेकर की पूछताछ

जानकारी के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक व्यक्ति को भारतीय सीमा में अवैध रूप से प्रवेश करने के शख में हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान उसने खुद को बांग्लादेशी नागरिक बताया। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत उसे सीमा पार भेजने की कार्रवाई की गई।

Advertisement

बांग्लादेश ने भी नहीं दी एंट्री

बताया जा रहा है कि जब उस व्यक्ति को सीमा पार भेजा गया, तब बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) और स्थानीय लोगों ने उसे अपने एरिया में प्रवेश नहीं करने दिया। इसके चलते वह सीमा की बाड़ के पास स्थित 'जीरो लाइन' में ही फंस गया। घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें सीमा क्षेत्र में लोगों की आवाजाही और सुरक्षा बलों की मौजूदगी दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के बाद दोनों ओर निगरानी और सुरक्षा इंतजाम पहले से ज्यादा सख्त कर दिए गए हैं।

Advertisement

दोनों देशों की एजेंसियां खामोश

अब तक इस मामले पर न तो BSF और न ही BGB की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। दोनों सुरक्षा एजेंसियां फिलहाल पब्लिक स्टेटंमेंट जारी करने से बच रही हैं। फिलहाल 'जीरो लाइन' पर फंसे इस व्यक्ति की स्थिति को लेकर असमंजस बना हुआ है, जबकि सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

Advertisement
×