Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Bigg Boss 20 : 'बिग बॉस में मिलेगा मेरी जान, एक्स्ट्रा जीवन दान'... ‘तथास्तु’ बोलते ही सलमान ने बढ़ाया सस्पेंस, आने वाला है बड़ा ट्विस्ट

सीजन 20 में कंटेस्टेंट्स के लिए गेम पहले से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Bigg Boss 20 : टीवी के सबसे फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस हिंदी सीजन 20’ को लेकर दर्शकों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। शो का ट्रेलर जल्द रिलीज होने जा रहा है, जिसमें सलमान खान एक नए और दिलचस्प ट्विस्ट ‘एक्स्ट्रा लाइफलाइन’ का खुलासा करते नजर आएंगे। इस ट्विस्ट के साथ सीजन 20 में कंटेस्टेंट्स के लिए गेम पहले से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण और रोमांचक होने वाला है।

ट्रेलर की शुरुआत दो योद्धाओं के बीच जबरदस्त लड़ाई से होती है। माहौल गर्म होता है और तभी सलमान खान की दमदार एंट्री होती है। वह दोनों की लड़ाई को रोकते हुए अपने खास अंदाज में कहते हैं, “बिग बॉस में मिलेगा, मेरी जान... एक्स्ट्रा जीवन दान।” इसके बाद सलमान अपने सिग्नेचर अंदाज में “तथास्तु” कहते हुए नए गेम का इशारा देते हैं।

Advertisement

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

Advertisement

हर फैसले पर होगा बड़ा दांव

‘एक्स्ट्रा जीवन दान’ की वजह से सीजन 20 में कंटेस्टेंट्स को गेम में एक एक्स्ट्रा मौका मिल सकता है। हालांकि यह मौका कब मिलेगा, किसे मिलेगा और इसका इस्तेमाल किस तरह किया जाएगा, इसे लेकर अभी सस्पेंस बरकरार है। यही इस सीजन के सबसे बड़े ट्विस्ट में से एक माना जा रहा है।

शो के 20वें सीजन के मौके पर JioStar के हिंदी और इंग्लिश एंटरटेनमेंट बिजनेस के प्रमुख आलोक जैन ने कहा कि किसी भी एंटरटेनमेंट फ्रेंचाइजी के लिए 20 सीजन पूरे करना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इस बार गेम के फॉर्मेट को नए सिरे से पेश करने और दांव को और ऊंचा करने की कोशिश की गई है। सीजन 20 में गेमप्ले में कई नए एलिमेंट जोड़े जा रहे हैं, जो कंटेस्टेंट्स की पुरानी रणनीतियों को चुनौती देंगे। नए ट्विस्ट के जरिए उन्हें लगातार खुद को बदलने, जोखिम लेने और ऐसे फैसले करने होंगे, जो उनके पूरे सफर को प्रभावित कर सकते हैं।

सलमान ने भी बढ़ाया सस्पेंस

सलमान खान ने नए सीजन के ट्विस्ट को लेकर कहा कि ‘बिग बॉस’ में हर साल गेम बदलता है, लेकिन इस बार गेम के साथ खेलने का तरीका भी बदलने वाला है। उन्होंने संकेत दिया कि ‘जीवन दान’ सुनने में भले ही आसान लगे, लेकिन असल में इसका इस्तेमाल इतना सीधा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जानकारी दर्शकों और कंटेस्टेंट्स को घर के अंदर ही मिलेगी।

6 सितंबर से शुरू होगा नया सीजन

‘बिग बॉस हिंदी सीजन 20’ का प्रीमियर 6 सितंबर को होगा। शो को JioHotstar और COLORS पर प्रसारित किया जाएगा। 20वें सीजन में नए ट्विस्ट, बड़े जोखिम और बदले हुए गेमप्ले के साथ दर्शकों को मनोरंजन का नया अनुभव मिलने की उम्मीद है।

Advertisement
×