Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Batwara 1947 : मैं अभी फिल्म नहीं करूंगी, मैं नर्वस थी; झिझक छोड़ 8 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटीं प्रीति, सनी देओल की जमकर तारीफ

8 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटीं प्रीति जिंटा, कमबैक के लिए चाहिए थी सही कहानी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Batwara 1947 : बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा आखिरकार आठ साल बाद फिल्म 'बंटवारा 1947' से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। लंबे समय से कई फिल्मों के ऑफर मिलने के बावजूद वह किसी प्रोजेक्ट के लिए तैयार नहीं थीं। हालांकि एक फोन कॉल ने सब बदल दिया। यह कॉल था अभिनेता और निर्माता आमिर खान का, जिन्होंने प्रीति से फिल्म की स्क्रिप्ट सुनने के लिए कहा। शुरुआत में प्रीति ने मना कर दिया था, लेकिन जैसे ही उन्होंने निर्देशक राजकुमार संतोषी की कहानी सुनी, उन्होंने तुरंत फिल्म के लिए हामी भर दी।

आमिर खान के एक फोन ने बदल दिया सब कुछ

प्रीति ने बताया कि उन्हें लंबे समय से फिल्मों के ऑफर मिल रहे थे, लेकिन किसी भी प्रोजेक्ट के लिए उनका मन नहीं मान रहा था। तभी आमिर खान का फोन आया। उन्होंने कहा क जब मुझे पता चला कि फिल्म के डायरेक्शन राजकुमार संतोषी हैं, तो मैंने स्क्रिप्ट सुनने का फैसला किया। हालांकि मैंने आमिर से साफ कह दिया था कि मैं अभी फिल्में नहीं कर रही हूं, तो उन्होंने पहले स्क्रिप्ट सुनने के लिए जोर दिया।

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि फिल्म की कहानी और आखिरी डायलॉग सुनकर मैं इमोशनल हो गई। मैंने हां कर दी। शायद उन्हें भी इतनी जल्दी मेरी हां की उम्मीद नहीं थी। हमने सनी के घर पर स्क्रिप्ट सुनी थी। उस वक्त वहां धर्मेंद्र जी भी मौजूद थे। कहानी सुनने के बाद वो भी काफी भावुक हो गए थे। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के जरिए आमिर खान और प्रीति जिंटा 25 साल बाद एक प्रोजेक्ट में साथ जुड़े हैं।

Advertisement

कैमरे के सामने लौटते ही बढ़ गई घबराहट

8 साल के लंबे ब्रेक के बाद कैमरे के सामने लौटना प्रीति के लिए आसान नहीं था। प्रीति ने बताया कि मैं फ्लाइट से उतरी ही थी। मेरे बैग भी नहीं आए थे और हमने लुक टेस्ट कर लिया। अगले दिन रीडिंग हुई और फिर सीधे शूटिंग शुरू हो गई। लंबे ब्रेक के बाद कैमरे के सामने लौटना मेरे लिए बिल्कुल आसान नहीं था। मैं बहुत नर्वस थी। तब सनी देओल सबसे बड़ा सहारा थे। पहले ही दिन राजकुमार संतोषी ने फिल्म के सबसे मुश्किल सीन शूट करवा दिए। मैं बार-बार सनी की तरफ देखकर सोच रही थी कि अब ये कैसे करूंगी।

प्रीति बोलीं कि सनी ने मुझसे कहा कि टेंशन मत लो, राज जी को रीटेक्स पसंद हैं। सब ठीक हो जाएगा... कुछ खाएगी? वो कमाल के एक्टर हैं। उनमें आज भी कुछ नहीं बदला। वो आज भी सेट पर सबके लिए बढ़िया खाना लेकर आते हैं। पहले की तरह बेहद शांत रहते हैं। अगर सनी मेरे साथ नहीं होते तो ये फिल्म करना मेरे लिए काफी मुश्किल हो जाता।

Advertisement
×