Baseer Ali Fight : बीच सड़क आपा खो बैठे स्प्लिट्सविला फेम बसीर अली, कैमरामैन को मारे लात-घूसे, वायरल हुआ वीडियो
प्रिंस नरुला की रेस्टोरेंट ओपनिंग पार्टी के बाद कैमरामैन से उलझे बसीर
Baseer Ali Fight : बिग बॉस फेम बसीर अली एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई शो या ग्लैमरस अपीयरेंस नहीं, बल्कि एक विवादित वीडियो है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस क्लिप में बसीर सरेआम झगड़े में उलझते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना प्रिंस नरुला की रेस्टोरेंट ओपनिंग पार्टी के बाद की है, जिसमें स्प्लिट्सविला के कई सेलिब्रिटी शामिल हुए थे।
वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी बात को लेकर बसीर और एक कैमरामैन के बीच कहासुनी शुरू होती है, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल जाती है। हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि बसीर कथित तौर पर कैमरामैन को मारते हुए नजर आते हैं। इस घटना ने फैंस को चौंका दिया है, क्योंकि आमतौर पर बसीर अपनी कूल और चार्मिंग पर्सनैलिटी के लिए जाने जाते हैं।
Bigg Boss Fame Baseer Ali got into a Roadside fight with a cameraman after party. Even Prince Narula was there
- He even looks drunk
-Strict action should be taken against them. pic.twitter.com/aamvbJRghX
— Gagan Choudhary (@trigguuuu) May 4, 2026
क्यों भड़के बसीर अली?
यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि मामला इतना बढ़ गया। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट ओपनिंग के दौरान मौजूद एक कैमरामैन लगातार सौंदर्या शेट्टी और कायरा पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहा था, जिससे माहौल असहज हो गया। जब बात हद से आगे बढ़ गई तो दोनोंं लड़कियों ने जाकर बसीर को अस बारे में बताया। पार्टी के बाद बसीर ने कैमरामैन से इस बारे में बात की, लेकिन मामला सुलझने के बाद और भी बिगड़ गया।
जब बसीर अपनी कार की और जाने लगे तो कैमरामैन गाली-गलोच करने लग गया, जिसके बाद बसीर कार का गुस्सा फूटा और दोनों में हाथापाई शुरु हो गई। इस दौरान शिव ठाकरे, रफ्तार और हामिद भी बसीर के साथ मौजूद थे। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं और अभी तक सभी पक्षों की स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
बसीर के सपोर्ट में उतरे सोशल मीडिया यूजर
वायरल वीडियो सामने आने के बाद बसीर को सोशल मीडिया पर काफी समर्थन मिल रहा है। कई यूजर्स उनके पक्ष में खुलकर सामने आए हैं और उन्हें सही ठहरा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "अगर पोस्ट में कही गई बात सही है तो बसीर अली के लिए शाबाशी बनती है। कम से कम उन्होंने अपनी महिला साथियों के लिए आवाज उठाई।" वहीं दूसरे ने लिखा, "बसीर को इस मामले पर खुद सामने आकर वीडियो शेयर करना चाहिए, ताकि सच्चाई साफ हो सके।" एक अन्य यूजर ने कहा, "बसीर ने बिल्कुल ठीक किया। पैपराजी अक्सर हद पार कर देते हैं, अच्छा है कि किसी ने स्टैंड लिया।"

