Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Bandar : सनी देओल ने ‘बंदर’ टीजर पर लुटाया प्यार, पोस्ट पर बॉबी का रिएक्शन वायरल

यह मूवी 5 जून को विश्व स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

बॉलीवुड के देओल ब्रदर्स एक बार फिर अपने खास भाईचारे को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता सनी देओल ने शुक्रवार को अपने छोटे भाई बॉबी देओल की आगामी फिल्म ‘बंदर’ के टीजर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर खास अंदाज में उनका हौसला बढ़ाया। सनी ने टीजर साझा करते हुए लिखा, “बहुत ही शानदार लग रहा है बॉबी… #बंदर 5 जून को सिनेमाघरों में।''

सनी देओल का यह पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस ने दोनों भाइयों के बीच की मजबूत बॉन्डिंग की जमकर तारीफ की। सनी के इस प्यार भरे संदेश पर बॉबी देओल ने भी दिल छू लेने वाला रिएक्शन दिया। उन्होंने कमेंट सेक्शन में कई हार्ट इमोजी शेयर कर अपने बड़े भाई के प्रति प्यार जाहिर किया। फिल्म 'एनिमल' में अपने दमदार अभिनय की सफलता के बाद, बॉबी देओल 'बंदर' के साथ एक बिल्कुल अलग सिनेमाई क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं।

Advertisement

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

Advertisement

5 जून को विश्व स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी मूवी 

फिल्म में सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आजाद, रिद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत और नागेश भोंसले जैसे मजबूत कलाकार भी हैं। 'बंदर' की पटकथा सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है, जो 'पाताल लोक', 'कोहरा' और 'उड़ता पंजाब' जैसी प्रशंसित कृतियों के लिए जाने जाते हैं। यह मूवी 5 जून को विश्व स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बंदर पर बॉबी देओल ने कहा था कि हर अभिनेता ऐसी भूमिकाएं निभाने की ख्वाहिश रखता है जो उसे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करें। वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें निर्देशक अनुराग कश्यप के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘‘बंदर'' में ऐसा ही एक किरदार निभाने का मौका मिला।

Advertisement
×