Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

17,582 फीट की ऊंचाई और मंत्रों की गूंज... हिना खान का बदला-बदला अंदाज, कैमरों की चकाचौंध छोड़ साधुओं के बीच लगाया ध्यान

ग्लैमर से दूर सुकून की तलाश में हिना, लद्दाख में हिना खान का दिखा आध्यात्मिक अंदाज; बोलीं- मेडिटेशन मुझे हील करता है...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
इंस्टाग्राम फोटो।
Advertisement

टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों लद्दाख की खूबसूरत वादियों में वक्त बिता रही हैं। कैमरों और ग्लैमर की दुनिया से दूर इस बार उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। हिना साधुओं के बीच बैठकर ध्यान लगाती और मंत्रों की गूंज के बीच आध्यात्मिक सुकून महसूस करती नजर आईं। उन्होंने अपने इस अनुभव का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

सूर्योदय से पहले शुरू की यात्रा

हिना ने बताया कि वह सूरज निकलने से पहले ही अपनी यात्रा पर निकल पड़ी थीं। सुबह की पहली किरण के साथ वह लद्दाख की मशहूर थिकसे मोनेस्ट्री पहुंचीं। वहां सुबह की प्रार्थना, मंत्रोच्चार और मेडिटेशन के माहौल ने उन्हें काफी प्रभावित किया। हिना के मुताबिक, मठ का शांत वातावरण और प्रार्थनाओं की गूंज उन्हें खुद से जुड़ने का मौका दे रही थी। उन्होंने बताया कि मेडिटेशन उनके लिए सिर्फ शांति पाने का जरिया नहीं, बल्कि खुद को भीतर से मजबूत महसूस करने का तरीका भी है।

Advertisement

Advertisement

‘मेडिटेशन मुझे हील करता है’

पोस्ट में हिना ने जिंदगी में ऐसे पलों की अहमियत बताई, जहां इंसान खुद को ईश्वर से जोड़ सके। कभी दुनिया को देखकर और कभी अपने भीतर झांककर वह ऐसे अनुभव तलाशती रही हैं। लद्दाख का सफर उनके लिए इसी आध्यात्मिक तलाश का एक खास पड़ाव बन गया।

मुश्किल दौर के बाद जिंदगी का नया अध्याय

हिना खान की ये तस्वीरें इसलिए भी खास हैं क्योंकि पिछले कुछ समय में वह जिंदगी के बेहद चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर चुकी हैं। करीब दो साल पहले उन्होंने स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ी थी और इलाज से लेकर रिकवरी तक का सफर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया था। मुश्किल समय में भी हिना ने सकारात्मकता बनाए रखी। अब वह पहाड़ों के बीच सुकून तलाशती, मेडिटेशन करती और नई जगहों को एक्सप्लोर करती नजर आ रही हैं।

17,582 फीट पर भी दिखा हिना का जज्बा

थिकसे मोनेस्ट्री के बाद हिना खारदुंग ला पास भी पहुंचीं, जिसकी ऊंचाई करीब 17,582 फीट बताई जाती है। वहां से शेयर किए वीडियो में वह बेहद उत्साहित नजर आईं। उन्होंने अपनी उपलब्धि को सेलिब्रेट करते हुए लिखा कि उन्होंने यह कर दिखाया।

लद्दाख में हिना का यह सफर सिर्फ खूबसूरत नजारों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनके भीतर के सुकून, आध्यात्मिक जुड़ाव और जिंदगी को नए अंदाज में जीने की झलक भी देता है।

Advertisement
×