Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Asrani Last Film : आप जैसा कोई नहीं... बड़े पर्दे पर आखिरी बार दिखेंगे असरानी, अक्षय कुमार ने शेयर किया इमोशनल वीडियो

‘हैवान’ में आखिरी बार नजर आएंगे दिग्गज अभिनेता

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Asrani Last Film : हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता असरानी अब बड़े पर्दे पर आखिरी बार दर्शकों से रूबरू होने जा रहे हैं। दिवंगत अभिनेता की आगामी फिल्म ‘Haiwaan’ में उनकी अंतिम स्क्रीन अपीयरेंस देखने को मिलेगी। फिल्म की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने फिल्म का एक खास वीडियो शेयर कर अपने पुराने को-स्टार को भावुक अंदाज में याद किया।

आखिरी शॉट को याद कर भावुक हुए अक्षय

अक्षय कुमार ने आज इंस्टाग्राम पर ‘Haiwaan’ का एक सीन साझा किया। वीडियो में असरानी अभिनेता शारिब हाशमी के साथ मजेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। सीन में शारिब उनके किरदार से नाम पूछते हैं। असरानी के किरदार का जवाब और उसके बाद का संवाद सीन को खास बना देता है। इसके साथ अक्षय ने बताया कि उनके लिए यह सौभाग्य की बात थी कि उन्हें असरानी जैसे दिग्गज कलाकार के साथ काम करने और उनका आखिरी शॉट देखने का मौका मिला। उन्होंने अभिनेता को याद करते हुए भावुक संदेश भी लिखा।

Advertisement

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

Advertisement

अक्षय और असरानी की रही लंबी ऑन-स्क्रीन साझेदारी

अक्षय कुमार और असरानी ने कई चर्चित फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों की जोड़ी ‘हेरा फेरी’, ‘आवारा पागल दीवाना’, ‘गरम मसाला’, ‘भागम भाग’, ‘फिर हेरा फेरी’, ‘भूल भुलैया’, ‘वेलकम’, ‘दे दना दन’ और ‘खट्टा मीठा’ जैसी फिल्मों में नजर आई। कॉमेडी और यादगार किरदारों के लिए मशहूर असरानी का 84 वर्ष की उम्र में लंबे समय तक बीमारी से जूझने के बाद निधन हुआ।

अक्षय-सैफ की जोड़ी भी आएगी नजर

‘हैवान’ का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान भी लंबे समय बाद एक साथ दिखाई देंगे। दोनों इससे पहले ‘Tashan’ (2008) में साथ नजर आए थे। फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Advertisement
×