And She Said Yes... 8 साल पहले निक ने यूं किया था प्रियंका को प्रपोज, वायरल हुआ वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर निक जोनस का रोमांटिक सरप्राइज, वायरल हुई एंगेजमेंट की यादें
Priyanka-Nick Couple Goals : बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा के 44वें जन्मदिन पर उनके पति और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस ने फैंस को एक बेहद खास तोहफा दिया, जिसने खूब सूर्खियां बटौंरी। वहीं अब सोशल मीडिया पर निक की एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है।
निक ने शेयर किए सीक्रेट मूमेंट
दरअसल, निक ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई के दिन की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की, जिसने देखते ही देखते इंटरनेट पर धूम मचा दी। इस रोमांटिक फोटो के साथ उन्होंने लिखा, "8 साल पहले उसने हां कहा था।" तस्वीर में निक, प्रियंका का हाथ थामे उनकी डायमंड एंगेजमेंट रिंग दिखाते नजर आए, जबकि प्रियंका ने मुस्कुराते हुए अपना चेहरा छिपा रखा था।
View this post on Instagram
प्रियंका ने भी दिया प्यारा जवाब
निक की पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने भी प्यार भरा रिएक्शन दिया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वही तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "मैं खुश हूं कि तुमने मुझसे पूछा... @nickjonas." दोनों का यह प्यारा अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।
'वाराणसी' में दिखेगा दमदार अवतार
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एस.एस. राजामौली की मेगा फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी। फिल्म में वह 'मंदाकिनी' का किरदार निभा रही हैं। हाल ही में मेकर्स ने उनका नया लुक जारी किया, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

