Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Ananya Panday Troll : नेपो ग्रुप की पढ़ी-लिखी एक्ट्रेस... हिंदी का सबसे मुश्किल शब्द कौन-सा है? अनन्या पांडे ने दिया ऐसा जवाब कि हो गई ट्रोल

हिंदी के सवाल में फंसीं अनन्या पांडे, सोशल मीडिया पर शुरू ट्रोलिंग

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Ananya Panday Troll : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है। हालांकि इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या फैशन लुक नहीं, बल्कि हिंदी भाषा को लेकर दिया गया जवाब है। हाल ही में एक कंटेंट क्रिएटर ने उनसे पूछा कि हिंदी का सबसे मुुश्किल शब्द कौन-सा है? इसपर अन्यया ने ऐसा जवाब दिया कि वो ट्रोल हो गई।

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

दरअसल, अनन्या एक फैशन शो पर रैंप वॉक करती दिखी थीं। इवेंट के बाद एक कंटेंट क्रिएटर ने उनसे पूछा कि हिंदी का ऐसा कौन-सा शब्द है, जिसे बोलना सबसे मुश्किल लगता है? इस सवाल पर कुछ पल सोचने के बाद अनन्या ने जवाब दिया, "रसोई घर।" उनका यह जवाब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया।

Advertisement

कई यूजर्स ने अनन्या के जवाब पर हैरानी जताई, तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने लिखा कि अगर "रसोई घर" सबसे मुश्किल शब्द है, तो फिर कठिन हिंदी शब्दों का क्या होगा? वहीं, कई यूजर्स ने उनकी हिंदी भाषा की समझ पर भी सवाल उठाए। एक यूजर ने उनपर तंज कसते हुए लिखा, "वो नेपो ग्रुप की सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी एक्ट्रेस हैं।"

Advertisement

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @ideservecouture

PR ट्रेनिंग पर भी उठे सवाल

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने अनन्या की पीआर टीम पर भी निशाना साधा। उनका कहना था कि पब्लिक मंच पर ऐसे सवालों का जवाब देने के लिए बेहतर तैयारी होनी चाहिए। वहीं, कई लोगों ने पुराने इंटरव्यू का जिक्र करते हुए उन पर तंज कसा।

पहले भी ट्रोल हो चुकी हैं अनन्या

ऐसा पहली बार नहीं है जब अनन्या पांडे ट्रोलिंग का शिकार हुई हों। इससे पहले उनकी फिल्म 'चांद मेरा दिल' में भरतनाट्यम और हिप-हॉप के फ्यूजन डांस को लेकर भी सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी। हालांकि बाद में कई प्रोफेशनल भरतनाट्यम डांसर्स उनके समर्थन में सामने आए और उनके डांस की सराहना की।

Advertisement
×