Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

ईरान-इस्राइल-US तनाव के बीच बड़ा सवाल: क्या वॉर रूम में हैं मोजतबा खामेनेई? जानें क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई

Mojtaba Khamenei Viral Video: मोजतबा खामेनेई के नाम पर वायरल क्लिप पर उठे सवाल, किसी आधिकारिक स्रोत ने नहीं की पुष्टि

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
वीडियोग्रैब
Advertisement

Mojtaba Khamenei Viral Video: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को कथित तौर पर एक हाई-टेक वॉर कमांड रूम में देखा जा रहा है। वीडियो ने वैश्विक स्तर पर अटकलों को तेज कर दिया है।

वायरल फुटेज को X सहित कई प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। इसमें दावा किया गया है कि खामेनेई एक सैन्य ऑपरेशन सेंटर में प्रवेश कर रहे हैं। वीडियो में पीछे बड़ी डिजिटल स्क्रीन दिखाई दे रही हैं, जिनमें से एक पर इस्राइल के डिमोना परमाणु संयंत्र से जुड़ी जानकारी होने का दावा किया जा रहा है।

Advertisement

हालांकि, कई फैक्ट-चेक और स्वतंत्र जांच में इस वीडियो की सत्यता पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यह वीडियो संभवतः AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बनाया गया है और यह ईरानी अधिकारियों की ओर से जारी कोई आधिकारिक वीडियो नहीं है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Iran War LIVE Update: तेहरान में धमाकों से दहला इलाका, कई जगह एयरस्ट्राइक, 13 की मौत

ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वीडियो की पुष्टि न तो ईरान के सरकारी मीडिया ने की है और न ही किसी अंतरराष्ट्रीय विश्वसनीय समाचार एजेंसी ने। विशेषज्ञों ने वीडियो में असामान्य रोशनी, धुंधले चेहरे और डिजिटल गड़बड़ियों जैसे संकेतों की ओर इशारा किया है, जो आमतौर पर फर्जी या मॉर्फ्ड वीडियो में पाए जाते हैं।

यह वीडियो ऐसे समय में वायरल हुआ है जब  सत्ता संभालने के बाद से मोजतबा खामेनेई की कोई पुष्टि की गई सार्वजनिक उपस्थिति सामने नहीं आई है। इससे उनकी स्थिति और नेतृत्व को लेकर पहले से ही अटकलें चल रही हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि आधिकारिक जानकारी की कमी के कारण इस तरह की भ्रामक सामग्री तेजी से फैलती है, जो न केवल लोगों की धारणा को प्रभावित करती है बल्कि क्षेत्रीय तनाव को भी बढ़ा सकती है। फिलहाल, इस वायरल वीडियो के संबंध में कोई ठोस प्रमाण सामने नहीं आया है और इसे व्यापक रूप से भ्रामक या फर्जी माना जा रहा है।

Advertisement
×