Alpha Trailer Out : बॉबी देओल से होगा आलिया-शरवरी का मुकाबला; क्या आखिर में ऋतिक देंगे बड़ा सरप्राइज? ट्रेलर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज, आलिया भट्ट और शरवरी का दमदार एक्शन अवतार
Alpha Trailer Out : आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर मोस्ट अवेटेड एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है। करीब 2 मिनट 34 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में दमदार एक्शन, इमोशनल कहानी और कई सस्पेंस भरे मोमेंट्स देखने को मिलते हैं।
सीता की कहानी पर आधारित है फिल्म
ट्रेलर की शुरुआत बॉबी देओल के किरदार से होती है, जो आलिया के किरदार का नाम उसकी मां जानकी के नाम पर 'सीता' रखता है। इसके बाद सीता की आवाज में एक ऐसी राजकुमारी की कहानी सुनाई जाती है, जिसे एक राक्षस उठा ले जाता है, लेकिन वह किसी के बचाने का इंतजार नहीं करती, बल्कि खुद लड़कर अपनी किस्मत बदलने का फैसला करती है।
View this post on Instagram
जबरदस्त एक्शन करती दिखीं आलिया
ट्रेलर में आलिया भट्ट एक प्रशिक्षित एजेंट और असैसिन के रोल में नजर आ रही हैं। कई हाई-वोल्टेज फाइट सीक्वेंस, चेज़ सीन और खतरनाक मिशन में उनका एक्शन अवतार देखने को मिलता है। यह किरदार उनके अब तक के सबसे अलग रोल्स में से एक माना जा रहा है।
आखिर में मिला बड़ा सस्पेंस
ट्रेलर का अंत एक रहस्यमई शख्स की झलक के साथ होता है। उसकी पहचान पूरी तरह छिपाकर रखी गई है। सिर्फ उसकी हरी आंखें दिखाई जाती हैं। सोशल मीडिया पर फैंस का मानना है कि यह किरदार ऋतिक रोशन का हो सकता है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। ट्रेलर में बॉबी देओल मेन विलेन के रूप में नजर आ रहे हैं। वहीं अनिल कपूर भी कहानी में अहम भूमिका निभाते दिख रहे हैं। दोनों कलाकार फिल्म में कई बड़े ट्विस्ट लेकर आते हैं।
कब रिलीज होगी 'अल्फा'?
शिव रवैल के निर्देशन में बनी 'अल्फा' 3 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-केंद्रित फिल्म है। इससे पहले इस यूनिवर्स में 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'पठान', 'वॉर', 'टाइगर 3' और 'वॉर 2' जैसी सुपरहिट फिल्में आ चुकी हैं। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कई बार बदलाव किए गए, लेकिन अब फैंस को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

