Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Alliance : बाकी कंटेस्टेंट चुप क्यों? मैं तो फैन हो गई... डॉली जावेद के सपोर्ट में उतरीं जरीन खान, कुशाल टंडन को सुनाई खरी-खोटी

डॉली जावेद के सपोर्ट में उतरीं जरीन खान, कुशाल टंडन के व्यवहार पर उठाए सवाल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Alliance : रियलिटी शो एलायंस का नया एपिसोड सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। कंटेस्टेंट कुशाल टंडन और कंटेंट क्रिएटर डॉली जावेद के बीच हुई बहस के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान भी खुलकर डॉली को सपोर्ट किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए डॉली की तारीफ की और उनके आत्मसम्मान के लिए खड़े होने को सही बताया।

जरीन खान ने क्या कहा?

जरीन खान ने अपने पोस्ट में लिखा कि डॉली ने एक पुरुष कंटेस्टेंट के कथित अहंकारी और महिलाओं को कमतर समझने वाले रवैए को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया। जब यह सब हो रहा था, तब बाकी कंटेस्टेंट चुप क्यों रहे? अब वह डॉली की फैन बन गई हैं और उन्हें आगे भी इसी तरह मजबूत बने रहने की शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद?

विवाद की शुरुआत तब हुई जब शो में कुशाल टंडन ने साथी कंटेस्टेंट वृिद्धि पटवा से बात करते हुए डॉली जावेद को उनकी गैरमौजूदगी में बदतमीज कहा। बाद में जब डॉली ने इस बयान को लेकर कुशाल से जवाब मांगा, तो वह बातचीत बीच में छोड़कर वहां से चले गए। इसके बाद इस घटना की क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

Advertisement

उर्फी जावेद भी कर चुकी हैं समर्थन

इससे पहले डॉली की बड़ी बहन उर्फी जावेद भी कुशाल टंडन पर निशाना साध चुकी हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि शो में कुशाल का व्यवहार घमंडी और दूसरों को नीचा दिखाने वाला है। अगर डॉली उन्हें बच्ची लगती हैं, तो बिल्डिंग के बच्चे भी अंकलों से बात करने में दिलचस्पी नहीं रखते।

कई यूजर्स डॉली के समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग पूरे मामले पर कुशाल का पक्ष सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। अब सभी की नजर शो के आने वाले एपिसोड पर टिकी हुई है।

Advertisement
×