Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार महिला SHO का वीडियो वायरल, बोलीं- ऑल इज वेल... हमेशा बोल्ड रहना चाहिए

कोट ईसे खां थाना प्रभारी सुनीता बावा और होमगार्ड जवान गुरवतर सिंह को विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा; नशा तस्करी केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

पंजाब के मोगा जिले में 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार की गई महिला पुलिस अधिकारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोट ईसे खां थाने की एसएचओ इंस्पेक्टर सुनीता बावा और उनके गनमैन होमगार्ड जवान गुरवतर सिंह को विजिलेंस ब्यूरो ने कथित तौर पर रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद कैमरे के सामने महिला अधिकारी के बेफिक्र अंदाज में दिए गए जवाब अब चर्चा का विषय बने हुए हैं।

50 हजार रुपये पहले लेने और दोबारा मांगने का आरोप

जानकारी के अनुसार कोट ईसे खां पुलिस ने हाल में खोसा रणधीर गांव के एक व्यक्ति को नशीले पदार्थों के मामले में गिरफ्तार किया था। आरोप है कि इसी मामले का हवाला देकर SHO सुनीता बावा ने नूरपुर हकीमियां गांव निवासी राजविंदर सिंह को कथित तौर पर नशा तस्करी के मामले में फंसाने की धमकी दी।

Advertisement

शिकायत के अनुसार अधिकारी पर आरोप है कि इस मामले में उससे पहले ही 50 हजार लिए जा चुके थे और दोबारा 50 हजार की मांग की जा रही थी। राजविंदर सिंह की शिकायत के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने मामले की जांच शुरू की और फिर ट्रैप लगाया।

Advertisement

जीरा रोड पर ट्रैप लगाकर गिरफ्तारी

फिरोजपुर रेंज की इंस्पेक्टर गगनदीप कौर के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने शनिवार रात करीब 9 बजे जीरा रोड पर कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 50 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते SHO सुनीता बावा और उनके गनमैन गुरवतर सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

विजिलेंस ब्यूरो ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला अधिकारी पहले से ही विजिलेंस के रडार पर थीं।

गिरफ्तारी के बाद कैमरे पर बोलीं- ‘ऑल इज वेल’

गिरफ्तारी के बाद महिला SHO का एक वीडियो सामने आया है, जिसे सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए वह मुस्कुराती नजर आ रही हैं।

जब उनसे मामले को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “ऑल इज वेल, ऑल इज वेल।” रिश्वत के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कथित तौर पर कहा, “देखो, नया जेल मॉड्यूल शुरू हुआ है, देखते हैं क्या होता है।”

जब उनसे पूछा गया कि ऐसी स्थिति में भी वह मुस्कुरा कैसे रही हैं तो उन्होंने जवाब दिया, “बिल्कुल, बोल्ड रहना चाहिए। उतार-चढ़ाव चलते रहते हैं, कोई बात नहीं। उम्मीद अच्छी रखो।”

महिला अधिकारी के ये कथित बयान कैमरे में रिकॉर्ड होने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

विजिलेंस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया

विजिलेंस ब्यूरो ने SHO सुनीता बावा और होमगार्ड जवान गुरवतर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में रिश्वत लेने के आरोपों की जांच की जा रही है। आरोपों पर अंतिम स्थिति जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।

Advertisement
×