दुपट्टा लहराती रहीं आलिया, हार्ट इमोजी-फ्लाइंग किस भी दी, लेकिन कैमरों का फोकस रहा कहीं और; क्या विदेशी पैप्स ने किया इग्नोर?
आलिया ने रेड कार्पेट के लिए तमारा राल्फ के स्ट्रैपलेस पीच गाउन को चुना
कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस बार भी दुनियाभर के सितारों ने अपनी चमक बिखेरी, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा आलिया भट्ट की रही। पीच कलर के बिना बाजू वाली ड्रेस में आलिया बेहद खूबसूरत नजर लग रहीं थीं। गले का हार, कानों के इयरिंग्स के साथ वह ग्लैमरस लुक में नजर आई। मगर, जैसे ही वह रेड कार्पेट पर पहुंचीं तो कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी को हैरान कर दिया।
आलिया ने बड़े ही सलीके से अलग-अलग अंदाज में तस्वीरें खिंचवाईं। कभी अपने दुपट्टे को हवा में लहराया, कभी मुस्कुराकर हाथ हिलाया। कभी वो हार्ट इमोजी बनाती दिखीं, तो कभी पैप्स को प्लाइंग किस देती दिखीं। हालांकि विदेशी पैपराजी उन्हें इग्नोर करते दिखे। कैमरामैन किसी दूसरी स्टार की तस्वीरें लेने में बिजी थे। आलिया के इस मूमेंट की तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
View this post on Instagram
अटेंशन ना मिलने के बावजूद भी आलिया ने बेहद ग्रेसफुल तरीके से मुस्कुराते हुए पोज दिए हैं, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है। फैंस ने कहा कि वह धीरे-धीरे दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बना रही हैं और आने वाले समय में भारत का बड़ा चेहरा बनकर उभरेंगी।
यूजर्स बोले- अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान बनाने में समय लगता है
कई लोगों ने कहा कि आलिया जैसी बड़ी भारतीय कलाकार को इस तरह नजरअंदाज करना गलत है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान बनाने में समय लगता है। कुछ यूजर्स ने कहा- आलिया को जज करने के बजाए उनकी सफलता को सराहा जाना चाहिए। बता दें कि इससे पहले भी आलिया को एक फंक्शन में खुद अपना परिचय देना पड़ा था।
View this post on Instagram
कान्स में आलिया ने क्या पहना?
आलिया ने रेड कार्पेट के लिए तमारा राल्फ के स्ट्रैपलेस पीच गाउन को चुना, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया था। लुक को कंपलीट करने के लिए उन्होंने स्टेटमेंट पीच नेकलेस, ईयरिंग्स, सॉफ्ट मेकअप को चुना।

