Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

हो गया अभी… Cannes में फैंस की भीड़ देख इरिटेट हुईं आलिया भट्ट, लड़खड़ाईं तो सिक्योरिटी ने संभाला

देसी लुक में छाईं आलिया, लेकिन भीड़ ने बिगाड़ दिया मूड

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
वीडियो से ली गई तस्वीर
Advertisement

Alia Bhatt Viral Video : आलिया भट्ट इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने शानदार फैशन सेंस को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक के बाद एक ग्लैमरस लुक से रेड कार्पेट पर छाने वाली आलिया ने इस बार अपने तीसरे कान्स लुक में देसी अंदाज का ऐसा तड़का लगाया कि हर कोई उन्हें देखता रह गया।

फैंस को पसंद आया आलिया का देसी लुक

Advertisement

फ्रेंच रिवेरा में आयोजित इंडियन पवेलियन के उद्घाटन समारोह में आलिया ने डिजाइनर तरुण ताहिलियानी द्वारा डिजाइन किया गया आइवरी चंदेरी धोती स्कर्ट और कॉरसेट टॉप पहना। माथे पर बिंदी, नाक में नथ और पैरों में पायल के साथ उनका ट्रेडिशनल लुक किसी महारानी जैसा लग रहा था। कई फैंस को उनका यह अंदाज फिल्म कलंक की याद दिलाता नजर आया।

Advertisement

भीड़ से परेशान हुई आलिया

हालांकि, इस देसी ग्लैमर के बीच एक ऐसा पल भी आया जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी। दरअसल, इंडियन पवेलियन की ओर जाते समय आलिया फैंस और पैपराजी की भारी भीड़ से घिर गईं। हर कोई उनके साथ तस्वीर लेने की कोशिश कर रहा था। वायरल वीडियो में देखा गया कि लगातार कैमरों और सेल्फी की भीड़ से परेशान होकर आलिया ने एक फैन से कहा, “हो गया अभी…”। उनके चेहरे के एक्सप्रेशन साफ बता रहे थे कि वह थोड़ी असहज और इरिटेट महसूस कर रही थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AINEWSHUB (@ainewshubupdates)

गिरते-गिरते बचीं आलिया

इसके अलावा, एक और वीडियो चर्चा में है, जिसमें एक शख्स द्वारा दिया गया विजिटिंग कार्ड आलिया हाथ में मरोड़ती नजर आईं। इस क्लिप पर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया। कुछ लोगों ने इसे एक्ट्रेस का रूड व्यवहार बताया, जबकि फैंस ने उनका बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने कार्ड फेंका नहीं था और भीड़भाड़ के बीच हर इंसान परेशान हो सकता है। वहीं, एक बच्चा उनके सामने आ रहा था, जिससे परेशान होकर आलिया ने कहा कि कोई बच्चे को संभालो। इसके कारण आलिया को ठोकर भी लगी, जिसके बाद उनके सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें संभाला।

फिलहाल, कान्स में आलिया का फैशन जितना चर्चा में है, उतनी ही उनके एक्सप्रेशंस और वायरल वीडियोज भी इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

Advertisement
×