Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

250 करोड़ की कमाई के बाद बड़ा ऐलान, अब गोस्वामी तुलसीदास की कहानी पर्दे पर लाएंगे 'हनुमान अंश' के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी

गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर फिल्म 'रामबोला' बनाएंगे 'हनुमान अंश' के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Ram Bola : बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने निर्माता महावीर जैन के साथ मिलकर कवि-संत गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर आधारित फिल्म 'रामबोला' बनाने का निर्णय लिया है।

भगवान राम के प्रति अपनी भक्ति के लिए प्रख्यात तुलसीदास को 'रामचरितमानस' के जरिए रामायण की कहानी को लोकप्रिय बनाने का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने इसे आम बोलचाल की अवधी भाषा में लिखा था। तुलसीदास पर आधारित फिल्म का निर्देशन चतुर्वेदी द्वारा किया जाएगा और इसका निर्माण महावीर जैन, विशाल चतुर्वेदी, अमित उपाध्याय और रघुवेंद्र सिंह द्वारा किया जाएगा।

Advertisement

आध्यात्मिक गुरु नीब करौरी बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' सात अगस्त को रिलीज हुई थी और इसने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। महावीर जैन फिल्म्स की आगामी फिल्मों में मृगदीप सिंह लांबा की 'नागजिला', सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया' और 'व्हाइट' भी शामिल हैं।

Advertisement

Advertisement
×