Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

‘गालियां देना टैलेंट है'... अर्चना पूरन सिंह ने समय रैना की बोलती की बंद, छूटी तालियां

एक्ट्रेस और शो की पैनलिस्ट अर्चना पूरन सिंह की व्लॉगिंग को लेकर मजाक किया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के हालिया एपिसोड में उन्होंने एक्ट्रेस और शो की पैनलिस्ट अर्चना पूरन सिंह की व्लॉगिंग को लेकर मजाक किया।

हालांकि, अर्चना ने भी समय के कमेंट का तुरंत करारा जवाब दिया। एपिसोड में कंटेस्टेंट एआर तिवारी ने भोजपुरी शायरी पेश की। समय ने उनसे पूछा कि शायरी के अलावा वह और क्या करते हैं। कंटेस्टेंट ने बताया कि वह डांस, व्लॉगिंग और रैपिंग भी करते हैं। इस पर समय ने अर्चना की ओर इशारा करते हुए कहा कि व्लॉगिंग के लिए किसी टैलेंट की जरूरत नहीं होती।

Advertisement

फैमिली व्लॉग्स पर भी तंज कसा

समय की बात सुनकर अर्चना ने तुरंत पलटवार किया। उन्होंने कहा कि गालियां देना टैलेंट है। अर्चना के इस जवाब पर दर्शकों ने तालियां बजाईं और समय कुछ पल के लिए चुप हो गए। इसके बाद भी समय ने अर्चना को लेकर मजाक जारी रखा। उन्होंने उनके मशहूर किरदार ‘मिस ब्रगांजा’ का जिक्र करते हुए उनके फैमिली व्लॉग्स पर भी तंज कसा।

Advertisement

समय ने अर्चना के पति परमीत सेठी और उनके बेटों आर्यमन और आयुष्मान सेठी को लेकर भी मजाक किया। समय के मजाक के दौरान अर्चना के दोनों बेटे दर्शकों के बीच आगे की लाइन में बैठे थे और हंस रहे थे।

इस पर अर्चना ने मजाकिया अंदाज में उन्हें भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ही दोनों को सबसे आगे की लाइन में बैठने से मना किया था, क्योंकि इस तरह शोहरत मिलने के बजाय बेइज्जती हो सकती है।

बता दें कि अर्चना पूरन सिंह ने दिसंबर 2024 में अपने परिवार के साथ YouTube व्लॉगिंग की शुरुआत की थी। उन्होंने पति परमीत सेठी और बेटों आर्यमन व आयुष्मान के साथ मिलकर ‘AAAP Ka Parivaar’ नाम से चैनल शुरू किया है।

Advertisement
×