माथे पर बिंदी-नाक में नथ... आलिया ने फिर अपनी लुक से जीता दिल, लेकिन सोनम की मां से उधार लेकर पहनें थे ईयरिंग्स
सबसे ज्यादा ध्यान उनके स्टेटमेंट ईयारिंग्स ने खींची
Alia Bhatt Viral Look : आलिया भट्ट ने जब कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर कदम रखा, तो हर किसी की नजर उनके ग्लैमरस लुक पर टिक गई। वहीं, कान्स के दूसरे दिन भी आलिया के देसी और सिंपल लुक को लेकर काफी चर्चा हुई।
आइवरी कलर की ट्रैडिशनल ड्रैस के साथ माथे पर बिंदी, नथ, हाथ में हाथफूल और पैरों में पायल पहनें आलिया किसी महारानी से कम नहीं लग रही थी, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनके स्टेटमेंट ईयारिंग्स ने खींची। मगर, अब इन ईयरिंग्स से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है, जिसने फैंस को हैरान भी किया और खुश भी।
सोनम की मां से उधार लिए थे
दरअसल, आलिया ने कान्स में जो ईयरिंग्स पहने थे, वे उनके अपने नहीं थे। ये ईयरिंग्स उन्होंने सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर से उधार लिए थे। बॉलीवुड में फैशन आइकन मानी जाने वाली सोनम कपूर और उनका परिवार अपने स्टाइल और लग्जरी कलेक्शन के लिए काफी मशहूर है। ऐसे में आलिया का इस खास मौके पर सुनीता कपूर की जूलरी पहनना दोनों परिवारों के बीच की बॉन्डिंग भी दिखाता है।
View this post on Instagram
खुद सुनीता ने किया खुलासा
इस बात का खुलासा खुद सुनीता कपूर की बेटी रिया कपूर ने रिया कपूर ने किया है, जो आलिया की स्टाइलिश भी हैं। उन्होंंने अपने सोशल मीडिया पर आलिया की तस्वीरें पोस्ट करते हुए बताया कि उनके ईयरिंग्स सुनीता की खास क्लेक्शन में से लिए गए हैं।
View this post on Instagram
फैंस को भा गई आलिया की सादगी
फैंस को यह बात इसलिए भी पसंद आ रही है क्योंकि अक्सर रेड कार्पेट फैशन को लेकर बड़े-बड़े ब्रांड्स और करोड़ों की जूलरी की चर्चा होती है, लेकिन यहां एक अलग ही अपनापन देखने को मिला। आलिया का यह कान्स लुक पहले ही इंटरनेट पर छाया हुआ है। फैशन की दुनिया में जहां हर चीज परफेक्ट दिखने की होड़ में होती है, वहीं यह छोटी-सी बात लोगों को काफी रिलेटेबल और दिल छू लेने वाली लग रही है।

