Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

प्यार में मिले धोखे ने बदली जिंदगी, फिर बिना शादी बनीं 9 बच्चों की मां... सुनंदा शर्मा ने सुनाई दिल छू लेने वाली कहानी

ब्रेकअप के बाद पूरी तरह बदल गई पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा की जिंदगी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

पंजाबी इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर सुनंदा शर्मा अपनी दमदार आवाज और हिट गानों के लिए जानी जाती हैं। हालांकि इस बार वह किसी गाने नहीं, बल्कि निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। 32 साल की सुनंदा ने अब तक शादी नहीं की है, फिर भी वह 9 बच्चों की मां बन चुकी हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर और नए सफर के बारे में खुलकर बात की।

प्यार में मिला धोखा, लेकिन नहीं हारीं

सुनंदा ने बताया कि एक समय वह पंजाबी म्यूजिक प्रोड्यूसर पुष्पिंदर धालीवाल के साथ रिश्ते में थीं। रिश्ते के टूटने के बाद उन्हें बड़ा झटका लगा। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके साथ आर्थिक धोखा हुआ और उन्हें घर से भी बाहर निकाल दिया गया। हालांकि इस कठिन समय ने उन्हें कमजोर नहीं किया, बल्कि और मजबूत बना दिया।

Advertisement

भगवान में बढ़ी आस्था, मिली नई राह

सिंगर का कहना है कि पिछले दो सालों में उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। उन्होंने आध्यात्मिकता (स्पिरिचुअलिटी) का सहारा लिया और खुद को संभाला। आज उनके पास अपना घर, नाम, शोहरत और सुकून है। वह मानती हैं कि भगवान की कृपा ने उन्हें हर मुश्किल से बाहर निकाला।

Advertisement

9 बच्चों की मां बनकर मिली नई खुशी

सुनंदा ने बताया कि वह कुल 9 बच्चों की देखभाल करती हैं। इनमें उनके भाई के दो बच्चे भी शामिल हैं, जबकि बाकी ऐसे बच्चे हैं, जिनका कोई सहारा नहीं था। कोई स्कूल में पढ़ रहा है, कोई कॉलेज और यूनिवर्सिटी में। उन्होंने कहा कि इन बच्चों ने उनकी जिंदगी को नया मकसद दिया है।

अब और बच्चों को लेना चाहती हैं गोद

सुनंदा ने भावुक होकर बताया कि उन्हें मां बनने का एहसास चाहिए था और भगवान ने उन्हें यह खुशी अलग तरीके से दी। उन्होंने खुलासा किया कि पिछले साल उन्होंने एक ऐसे बच्चे को अपनाया, जिसकी मां का निधन हो चुका था और पिता उसे छोड़ चुका था। अब उनकी इच्छा है कि भविष्य में और जरूरतमंद बच्चों को भी गोद लें।

शादी नहीं, अब बच्चों की परवरिश है प्राथमिकता

सुनंदा शर्मा का कहना है कि अब उनकी पहली प्राथमिकता शादी नहीं, बल्कि अपने बच्चों की बेहतर परवरिश और उनका भविष्य है। इसके साथ ही उन्हें दुनिया घूमना और जिंदगी को सकारात्मक तरीके से जीना पसंद है।

Advertisement
×