Zelensky-Trump Meeting : जेलेंस्की बोले- रविवार को फ्लोरिडा में राष्ट्रपति ट्रंप से करुंगा मुलाकात
वार्ता के दौरान यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी पर चर्चा करेंगे
Advertisement
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि वह रविवार को फ्लोरिडा में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। जेलेंस्की ने बताया कि दोनों नेता रविवार की वार्ता के दौरान यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी पर चर्चा करेंगे।
उन्होंने कहा कि विचाराधीन 20 सूत्री योजना ‘‘लगभग 90 प्रतिशत तैयार है।'' प्रस्तावित बैठक लगभग चार वर्षों से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका के नेतृत्व में किए जा रहे व्यापक राजनयिक प्रयासों में नया घटनाक्रम है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

