Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

West Asia Tension : ट्रंप की नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश... ओमान की खाड़ी में अमेरिकी एक्शन, ईरानी तेल टैंकर की बीच समुद्र में तलाशी

अमेरिकी सैनिक नाकाबंदी का उल्लंघन होने के संदेह के चलते ईरान के झंडे वाले तेल टैंकर पर चढ़े

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो। रॉयटर्स फाइल फोटो
Advertisement

West Asia Tension : अमेरिकी सेना ने कहा कि उसके सैनिक ओमान की खाड़ी में ईरान के झंडे वाले एक वाणिज्यिक तेल टैंकर पर चढ़े, उसकी तलाश ली और फिर उसे वापस भेज दिया। सेना ने कहा कि सैनिकों ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि उन्हें संदेह था कि टैंकर ने अमेरिकी नाकाबंदी के उल्लंघन की कोशिश की है।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि 'एम/टी सेलेस्टियल सी' नामक तेल टैंकर की तलाशी ली गई और फिर उसे वापस भेज दिया गया। पोस्ट में कहा गया है कि उस पर ईरानी बंदरगाह की ओर जाने की कोशिश करने का संदेह था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू किए जाने के बाद यह अमेरिकी सैनिकों की ओर से तलाशी के बाद वापस भेजा कम से कम पांचवां जहाज है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×