West Asia Tension : ट्रंप का बड़ा दावा; अमेरिकी हमले में ईरानी नौसेना मुख्यालय ध्वस्त, 9 जहाज डूबे
सीआईए ने हमलों से पहले ईरानी नेताओं पर महीनों तक नजर रखी थी : सूत्र
West Asia Tension : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरानी नौसेना के नौ जहाजों को नष्ट कर दिया गया है। ट्रंप ने रविवार को सोशल मीडिया पर कहा कि जहाज ''नष्ट'' हो गए हैं और डूब गए हैं और इनमें से कुछ अपेक्षाकृत बड़े तथा महत्वपूर्ण थे।
ट्रंप ने कहा कि ईरान के बाकी सैन्य पोत भी ''जल्द ही समुद्र की तलहटी में तैरते नजर आएंगे!'' राष्ट्रपति ने कहा कि एक अन्य हमले में ईरान का नौसेना मुख्यालय ''लगभग पूरी तरह से नष्ट हो गया''।
सीआईए ने हमलों से पहले ईरानी नेताओं पर महीनों तक रखी थी नजर
अमेरिका की 'सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी' (सीआईए) ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई समेत वरिष्ठ ईरानी नेताओं की गतिविधियों पर कई महीनों से नजर रख रही थी। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।
सूत्र ने बताया कि यह खुफिया जानकारी इजराइली अधिकारियों के साथ साझा की गई थी और इस जानकारी के आधार पर ही इस सप्ताहांत के हमलों के समय में कुछ बदलाव किए गए थे। इससे पहले 'न्यूयॉर्क टाइम्स' ने इजराइल-अमेरिकी हमलों से पहले सीआईए के इन प्रयासों के बारे में खबर दी थी।

