Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

West Asia Tension : दुबई में सुरक्षा अलर्ट; एयरपोर्ट के पास ड्रोन गिरने से अफरा-तफरी, 4 लोग घायल

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास ईरानी ड्रोन हमले में चार लोग घायल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

West Asia Tension : दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास बुधवार को हुए दो ईरानी ड्रोन हमलों में चार लोग घायल हो गए, हालांकि उड़ानों का संचालन जारी रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दुबई मीडिया कार्यालय ने सरकार की ओर से जारी बयान में कहा कि हमले में घाना के दो, बांग्लादेश व भारत के एक-एक नागरिक को मामूली चोटें आई हैं।

उसने कहा कि हवाई अड्डे पर उड़ानों का संचालन सामान्य रूप से जारी है। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के लिए दुनिया का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है। संघर्ष के दौरान इस हवाई अड्डे को कई बार निशाना बनाए जाने के बावजूद अधिकारी उड़ानों का संचालन जारी रखने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, ईरान के संयुक्त सैन्य कमान ने कहा है कि पश्चिम एशिया में अब बैंक और वित्तीय संस्थान उसके निशाने पर हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×