Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

West Asia Conflict: ईरान में मोजेतबा खामेनेई ने संभाली कमान, हमलों का दायरा और बढ़ाया 

West Asia Conflict: ईरान से जुड़े बलों ने कई देशों में तेल और पानी की अहम सुविधाओं को निशाना बनाया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
ईरान द्वारा इस्राइल पर मिसाइलों की बौछार करने के बाद क्षतिग्रस्त हुए एक अपार्टमेंट की खिड़की से एक नगरपालिका कर्मचारी बाहर देख रहा है। रॉयटर्स
Advertisement

West Asia Conflict: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच ईरान में सत्ता परिवर्तन हो गया है। देश के सर्वोच्च नेता अली खामनेई (Ali Khamenei) की मौत के बाद उनके बेटे मोजेतबा खामनेई (Mojtaba Khamenei) को ईरान का नया सर्वोच्च नेता घोषित कर दिया गया है। सोमवार को ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने 56 वर्षीय मोजेतबा खामेनेई को यह जिम्मेदारी सौंपी।

इसी बीच ईरान ने पश्चिम एशिया में अपने हमलों का दायरा और बढ़ा दिया है। ईरान से जुड़े बलों ने कई देशों में तेल और पानी की अहम सुविधाओं को निशाना बनाया है, जो खाड़ी के रेगिस्तानी देशों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती हैं।

Advertisement

ईरान की शक्तिशाली सैन्य इकाई इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कार्प्स (Islamic Revolutionary Guard Corps) लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले कर रही है। ये हमले खास तौर पर इस्राइल और खाड़ी के अरब देशों पर किए जा रहे हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में पिछले एक सप्ताह से युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है। अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान पर लगातार सैन्य दबाव बनाया जा रहा है। इसी संघर्ष के शुरुआती हमलों के दौरान 28 फरवरी को अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी, जिसके बाद देश में नए सर्वोच्च नेता की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हुई।

Advertisement
×