West Asia conflict: लेबनान में इस्राइली हमलों में 16 की मौत, 35 अन्य घायल
West Asia conflict: लेबनान में नबी चित के पहाड़ी कस्बे में रातभर चले इस्राइली हवाई हमलों में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गये। लेबनान के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह...
West Asia conflict: लेबनान में नबी चित के पहाड़ी कस्बे में रातभर चले इस्राइली हवाई हमलों में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गये। लेबनान के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह आंकड़ा उपलब्ध कराया। ईरान समर्थित आतंकवादी समूह हिजबुल्ला ने कहा कि उसके लड़ाकों की पूर्वी लेबनान के पहाड़ी इलाकों में शुक्रवार देर रात इस्राइली बल से झड़प हुई। इस्राइल ने अब तक वहां हो रही लड़ाई पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
दुबई और विमानन कंपनी एमिरेट्स ने कहा- 'उड़ान सेवाएं' शुरू करेंगे
दुबई और लंबी दूरी की उड़ान सेवाएं मुहैया कराने वाली विमानन कंपनी एमिरेट्स ने शनिवार को कहा कि दुबई पर ईरान के हमले के बाद अस्थायी रूप से परिचालन स्थगित करने की घोषणा कर चुकी एयरलाइन फिर से उड़ान सेवाएं शुरू करेगी।
इस खबर से दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खुशी की लहर दौड़ गई, जहां यात्री एक जोरदार धमाके की आवाज सुनने के बाद इस विशाल परिसर में सुरंगों में शरण लिए हुए थे अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि हवाई अड्डे पर कोई हमला या कोई क्षति हुई थी या नहीं। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है।

