Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

नेपाल में आम चुनाव के लिए मतदान शुरू, Gen Z के विरोध प्रदर्शनों के बाद गिर गई थी ओली सरकार

Nepal Election Voting: नेपाल में पिछले साल हुए 'जेन जेड' विरोध प्रदर्शन के बाद पहले आम चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को सुबह मतदान शुरू हो गया। पिछले साल हिंसक 'जेन जेड' प्रदर्शन के बाद नेपाल में प्रधानमंत्री के पी शर्मा...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नेपाल के झापा जिले के दमक में आम चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर नेपाल पुलिस का एक सदस्य पहरा दे रहा है और लोग वोट डालने के लिए कतार में खड़े हैं। रॉयटर्स
Advertisement

Nepal Election Voting: नेपाल में पिछले साल हुए 'जेन जेड' विरोध प्रदर्शन के बाद पहले आम चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को सुबह मतदान शुरू हो गया। पिछले साल हिंसक 'जेन जेड' प्रदर्शन के बाद नेपाल में प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली की सरकार गिर गयी थी।

आम चुनाव में 1.89 करोड़ से अधिक नेपाली मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए पात्र हैं। नेपाल की 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा की जिन 165 सीट के लिए प्रत्यक्ष मतदान होना है, उनके लिए 3,406 उम्मीदवार मैदान में हैं और जिन 110 सीट पर अनुपातिक मतदान के जरिए चुनाव होना है, वहां 3,135 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Advertisement

मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया और यह शाम पांच बजे समाप्त होगा। मतपेटियां एकत्र किए जाने के तुरंत बाद मतगणना शुरू होगी। कार्यवाहक निर्वाचन आयुक्त राम प्रसाद भंडारी ने मतदान की पूर्व संध्या पर यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बुधवार को कहा था कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय और उत्साहपूर्वक भाग लेने का आग्रह किया था।

Advertisement

Advertisement
×