Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Venezuelan President: डोनाल्ड ट्रंप अब ‘वेनेजुएला के कार्यवाहक राष्ट्रपति’, सोशल मीडिया पोस्ट डाल खुद किया दावा

Venezuelan President: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने बयान से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर अपनी एक आधिकारिक तस्वीर साझा करते हुए खुद को “वेनेजुएला...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फाइल फोटो।
Advertisement

Venezuelan President: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने बयान से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर अपनी एक आधिकारिक तस्वीर साझा करते हुए खुद को “वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति” बताया है।

रविवार को साझा की गई इस तस्वीर में ट्रंप की आधिकारिक फोटो के साथ उनका पद “वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति” और “जनवरी 2026 से वर्तमान राष्ट्रपति” लिखा हुआ दिखाई देता है। पोस्ट में उन्हें अमेरिका का 45वां और 47वां राष्ट्रपति भी बताया गया है, जिन्होंने 20 जनवरी 2025 को पदभार ग्रहण किया था।

Advertisement

Advertisement

वेनेजुएला को लेकर बड़ा दावा

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय सामने आया है जब इस महीने की शुरुआत में अमेरिका द्वारा वेनेजुएला में बड़ी कार्रवाई की थी। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया गया था। मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को न्यूयॉर्क ले जाया गया, जहां उन पर नशीले पदार्थों की तस्करी की साजिश से जुड़े आरोपों में मुकदमा चल रहा है।

‘सत्ता हस्तांतरण तक अमेरिका करेगा संचालन’

ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि अमेरिका वेनेजुएला का संचालन तब तक करेगा, जब तक वहां “एक सुरक्षित, उचित और विवेकपूर्ण सत्ता हस्तांतरण” नहीं हो जाता। उन्होंने कहा, “हम यह जोखिम नहीं उठा सकते कि कोई ऐसा व्यक्ति वेनेजुएला की बागडोर संभाले, जिसके मन में वेनेजुएलावासियों के हित न हों।”

अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया पर नजर

ट्रंप के इस दावे और सोशल मीडिया पोस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रियाओं का इंतजार किया जा रहा है। विशेषज्ञ इसे राजनीतिक बयानबाजी और कूटनीतिक दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर भी देख रहे हैं।

Advertisement
×