US Trade Sanctions : ईरान से व्यापार करने वाले देशों पर अमेरिका ने लगाया 25 फीसदी शुल्क
सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने इस कदम को खामेनेई शासन को आर्थिक रूप से अलग-थलग करने वाला बताया
US Trade Sanctions : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि अब अमेरिका उन सभी देशों पर 25 फीसदी टैरिफ (शुल्क) लगाएगा जो ईरान के साथ व्यापार जारी रखे हुए हैं। ट्रंप ने कहा कि यह आदेश ‘तुरंत प्रभाव से लागू’ होगा और यह ‘अंतिम और निर्णायक’ है।
Effective immediately, any Country doing business with the Islamic Republic of Iran will pay a Tariff of 25% on any and all business being done with the United States of America. This Order is final and conclusive. Thank you for your attention to this matter! PRESIDENT DONALD J.…
— Commentary: Trump Truth Social Posts On X (@TrumpTruthOnX) January 12, 2026
अमेरिकी रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि ट्रंप का यह कदम खामेनेई शासन को आर्थिक रूप से अलग-थलग करने की दिशा में अहम साबित होगा। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘राष्ट्रपति महोदय, आज का आपका निर्णायक नेतृत्व इस चरमपंथी शासन को आर्थिक रूप से घेरने का मजबूत संदेश देता है। ईरान में जनता के खिलाफ हिंसा को देखते हुए अब निर्णायक सैन्य कार्रवाई का समय आ गया है।’
Mr. President: your decisive leadership in isolating this regime economically through your actions today are most impressive. Your promise to have the protestors’ back and put the regime on notice that you will not tolerate the killing has led to the largest outpouring of… https://t.co/llJmWVH82Y
— Lindsey Graham (@LindseyGrahamSC) January 12, 2026
Mr. President: your decisive leadership in isolating this regime economically through your actions today are most impressive. Your promise to have the protestors’ back and put the regime on notice that you will not tolerate the killing has led to the largest outpouring of… https://t.co/llJmWVH82Y
— Lindsey Graham (@LindseyGrahamSC) January 12, 2026
दरअसल, ईरान के कई प्रांतों में हाल के दिनों में विरोध प्रदर्शन तेज हुए हैं। आज़रबैजान प्रांत और अराक शहर समेत कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने झंडे लहराते हुए शासन विरोधी नारे लगाए। बताया गया है कि अब तक 544 लोगों की मौत हो चुकी है और 10,681 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।
इससे पहले रविवार को ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका ईरान में जारी हिंसक दमन के चलते ‘कार्रवाई करने को मजबूर’ हो सकता है। उन्होंने बताया कि ईरान ने वॉशिंगटन से बातचीत की इच्छा जताई है और कहा, ‘ईरान के नेताओं ने कल कॉल की। वे बातचीत करना चाहते हैं। वे अब थक चुके हैं।’

