Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

US Arena Shooting : अमेरिका के रोड आइलैंड में हॉकी मैच के दौरान गोलीबारी, संदिग्ध समेत 3 की मौत

US Arena Shooting : अमेरिका के रोड आइलैंड में एक हॉकी मैच के दौरान हुई गोलीबारी में संदिग्ध समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

US Arena Shooting : अमेरिका के रोड आइलैंड में एक हॉकी मैच के दौरान हुई गोलीबारी में संदिग्ध समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

घटना डेनिस एम लिंच एरिना में उस समय हुई जब वहां हॉकी खेल चल रहा था। यह एरिना पॉटकेट शहर में स्थित है। पॉटकेट पुलिस प्रमुख टीना गोंकाल्वेस ने संवाददाताओं को बताया कि प्रारंभिक जांच में यह लक्ष्य बनाकर की गई गोलीबारी प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे संभावित रूप से पारिवारिक विवाद कारण हो सकता है।

Advertisement

मृतक की पहचान नहीं की साझा

पुलिस प्रमुख ने संदिग्ध की पहचान या मृतकों की आयु संबंधी जानकारी साझा नहीं की, हालांकि उन्होंने संकेत दिया कि संदिग्ध के अलावा मारे गए अन्य दो लोग वयस्क थे। अधिकारियों ने बताया कि घटना के कारणों और घटनाक्रम को स्पष्ट करने के लिए चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है। पूरे इलाके को घेरकर जांच जारी है।

Advertisement

Advertisement
×