Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

इस्राइली हमलों के बाद US राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के लोगों से 'अपनी सरकार पर कब्जा करने'' को कहा

Iran Israel Conflict: ट्रंप ने कहा- अमेरिका ने ईरान में ''बड़े पैमाने पर युद्ध अभियान'' की शुरुआत कर दी है

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Iran Israel Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के लोगों से सरकार की बागडोर अपने हाथ में लेने का शनिवार को आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि इस्राइल द्वारा हमले शुरू करने के बाद अमेरिका ने ईरान में ''बड़े पैमाने पर युद्ध अभियान'' की शुरुआत कर दी है।

ट्रंप ने ईरान पर हमलों को ''एक आदर्श मिशन'' बताया और कहा कि ये हमले आवश्यक थे क्योंकि ईरान परमाणु हथियार तथा मिसाइल प्रणालियां विकसित करने की कोशिश कर रहा था जो अमेरिका तक पहुंच सकती थीं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Indian Embassy Advisory: तेहरान में विस्फोट, इस्राइल में इमरजेंसी… भारतीयों के लिए अलर्ट जारी

Advertisement

उन्होंने ईरानी अधिकारियों से आह्वान किया कि वे ''अपने हथियार डाल दें'' या फिर ''निश्चित रूप से मौत का सामना करें''। इसके साथ ही उन्होंने ईरान के लोगों को ''अपनी सरकार पर कब्जा करने'' के लिए प्रोत्साहित किया।

यह भी पढ़ें: Israel Attacks Iran: इस्राइल ने US के साथ मिलकर ईरान पर किया हमला, खामेनेई के कार्यालयों के पास हुए धमाके

Advertisement
×