Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कनाडा को धमकी, विमानों पर 50% शुल्क वसूलने चेतावनी

US Tariffs in Canada: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को धमकी दी है कि अमेरिका में बिकने वाले उसके विमानों पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा। यह अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापार युद्ध के तहत ताजा घटनाक्रम...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

US Tariffs in Canada: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को धमकी दी है कि अमेरिका में बिकने वाले उसके विमानों पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा। यह अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापार युद्ध के तहत ताजा घटनाक्रम है और ट्रंप एवं कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच बढ़ते टकराव को दर्शाता है।

इससे पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर धमकी दी थी कि यदि कनाडा चीन के साथ व्यापार समझौता करता है तो वह कनाडा से आयातित वस्तुओं पर 100 प्रतिशत शुल्क लगा सकते हैं। हालांकि ट्रंप की इस धमकी के साथ यह नहीं बताया गया था कि वह आयात कर कब लगाएंगे क्योंकि कनाडा पहले ही एक समझौता कर चुका था।

Advertisement

ट्रंप ने ताजा धमकी देते हुए कहा कि वह जॉर्जिया स्थित 'गल्फस्ट्रीम एयरोस्पेस' के जेट विमानों का प्रमाणन करने से कनाडा द्वारा इनकार किए जाने के जवाब में कार्रवाई कर रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति कहा कि इसके जवाब में अमेरिका 'बॉम्बार्डियर' समेत सभी कनाडाई विमानों का प्रमाणन रद्द करेगा।

Advertisement

ट्रंप ने अपनी पोस्ट में कहा, ''अगर किसी भी कारण से यह स्थिति तुरंत नहीं सुधारी गई तो मैं अमेरिका में बिकने वाले किसी भी और सभी विमानों पर कनाडा से 50 प्रतिशत शुल्क वसूलूंगा।''

ट्रंप ने क्यूबा को तेल बेचने वाले देशों पर शुल्क लगाने की धमकी दी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत क्यूबा को तेल बेचने या उपलब्ध कराने वाले देशों से आने वाले किसी भी सामान पर शुल्क (टैरिफ) लगाया जाएगा। यह कदम मेक्सिको पर दबाव बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने इस सप्ताह कहा था कि उनकी सरकार ने कम से कम अस्थायी रूप से क्यूबा को तेल की आपूर्ति रोक दी है लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फैसला अमेरिका के दबाव में नहीं बल्कि एक ''संप्रभु निर्णय'' के तहत लिया गया है। ट्रंप मेक्सिको पर क्यूबा सरकार से दूरी बनाने को लेकर लगातार दबाव बना रहे हैं।

Advertisement
×