Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

US Military Plane Crash: ईरान युद्ध के बीच इराक में अमेरिकी सैन्य विमान KC-135 दुर्घटनाग्रस्त, बचाव अभियान जारी

US Military Plane Crash: KC-135 टैंकर विमान में कम से कम पांच क्रू सदस्य थे सवार

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मध्य पूर्व की निगरानी करने वाली अमेरिकी केंद्रीय कमान ने कहा कि इस घटना में दो विमान शामिल थे, जिनमें से एक सुरक्षित रूप से उतर गया जबकि दूसरा पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। (चित्र साभार: X/@CENTCOM)
Advertisement

US Military Plane Crash: ईरान के खिलाफ अभियान में शामिल ईंधन भरने वाला अमेरिका का एक सैन्य विमान इराक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और बचाव प्रयास जारी हैं। 'यूएस सेंट्रल कमांड' ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका कि इस हादसे में कोई हताहत हुआ है या नहीं। अमेरिका के एक अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखे जाने की शर्त पर 'द एसोसिएटेड प्रेस' को बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हुए केसी-135 विमान में चालक दल के कम से कम पांच सदस्य सवार थे।

Advertisement

सेना ने एक बयान में कहा कि यह दुर्घटना शत्रु की गोलीबारी या अपने किसी पक्ष की गोलीबारी के कारण नहीं हुई। 'यूएस सेंट्रल कमांड' ने कहा कि इस घटना में दो विमान शामिल थे और इनमें से एक विमान सुरक्षित उतर गया, जबकि दूसरा पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Advertisement

अमेरिका के एक अन्य अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखे जाने की शर्त पर बताया कि इस घटना में शामिल दूसरा विमान भी केसी-135 टैंकर था। 'सेंट्रल कमांड' ने कहा, ''स्थिति स्पष्ट होने पर अधिक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। हम विमान में सवार सैन्य सदस्यों के परिवारों से धैर्य बनाए रखने का अनुरोध करते हैं।''

यह ऐसी चौथी विमान दुर्घटना है जिसे ईरान के साथ युद्ध के दौरान अमेरिका ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है। पिछले सप्ताह अमेरिका के तीन लड़ाकू विमान उसके मित्र कुवैत ने भूलवश गिरा दिए थे। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि ईरान युद्ध के दौरान अब तक सात अमेरिकी सैनिक में मारे गए हैं, जबकि लगभग 140 अमेरिकी सैन्यकर्मी घायल हुए हैं जिनमें आठ गंभीर रूप से घायल हैं।

Advertisement
×