Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

US Pak Terror : उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के 'पाक प्रेम' पर भड़के अपनी ही पार्टी के नेता, अमेरिकी सांसदों ने याद दिलाया पाकिस्तान का 'आतंकवादी' इतिहास

ओसामा को छिपाने और आतंकियों को पनाह देने वाले निष्पक्ष मध्यस्थ नहीं हो सकते : रिक स्कॉट और टिम शीहे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक में 21 जून को अमेरिका, ईरान, पाकिस्तान और कतर की चतुष्पक्षीय बैठक से पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और जेरेड कुशनर। (रॉयटर्स)
Advertisement

US Pak Terror :  अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस द्वारा इस्लामाबाद के प्रति 'प्यार' जताने वाले बयान के बाद घरेलू राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। वेंस की अपनी ही रिपब्लिकन पार्टी के दो वरिष्ठ सांसदों— रिक स्कॉट और टिम शीहे— ने कड़ा ऐतराज जताते हुए पाकिस्तान और कतर के 'आतंकवादियों को पनाह देने' के लंबे इतिहास की याद दिलाई है। सांसदों ने स्पष्ट कहा कि अल-कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को एक दशक तक छिपाकर रखने वाला पाकिस्तान कभी निष्पक्ष मध्यस्थ की भूमिका नहीं निभा सकता।

स्विट्जरलैंड में ईरान के साथ शांति समझौते के तकनीकी पहलुओं पर चल रही बातचीत के बीच फ्लोरिडा के सांसद रिक स्कॉट ने 'एक्स' पर लिखा, "अब तक सबको स्पष्ट हो जाना चाहिए कि हमारे वास्तविक मित्र कौन हैं। कतर और पाकिस्तान का आतंकवादियों को पनाह देने का लंबा इतिहास रहा है।" उन्होंने कहा कि इस समय ये देश सार्थक शांति स्थापित करने के बजाय ईरान के दशकों पुराने आतंकवादी अभियान को सहारा देने में कहीं अधिक रुचि रखते दिखाई देते हैं। स्कॉट ने स्पष्ट किया कि इस समझौते से ईरान के लिए परमाणु हथियार बनाने की क्षमता हासिल कर पाने की संभावना बिल्कुल शून्य है।

Advertisement

लादेन को पनाह देने वाली 'आईएसआई' की भूमिका

मोंटाना से अमेरिकी सांसद टिम शीहे ने 'फॉक्स न्यूज़' को दिए एक साक्षात्कार में लादेन को शरण देने में पाकिस्तान की भूमिका का उल्लेख किया। अमेरिकी नेवी सील में सेवाएं दे चुके शीहे ने कहा, "यह नहीं भूलना चाहिए कि पाकिस्तान ने लादेन को लगभग एक दशक तक छिपाकर रखा। उसने अपनी खुफिया एजेंसी आईएसआई के माध्यम से हमारे खिलाफ विद्रोही गतिविधियों और आयतुल्ला शासन को वित्तीय सहायता दी।" शीहे ने मांग की कि यदि पाकिस्तान और कतर वार्ता की मेज पर हैं, तो अमेरिका के वास्तविक सहयोगी इजराइल, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को भी इसमें पूरी दृढ़ता के साथ शामिल किया जाना चाहिए।

Advertisement

वेंस के किस बयान पर मचा घमासान?

दरअसल, यह पूरा विवाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के रविवार को दिए उस बयान के बाद शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने स्विट्जरलैंड में कतर और पाक नेताओं से बातचीत के दौरान कहा था कि "हम पाकिस्तान से प्यार करते हैं।" वेंस ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को अपने 'सबसे पसंदीदा' लोगों में से एक बताते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में कहा था, "मेरे जीवन में दो बहुत अहम लोग हैं— एक भारतीय और एक पाकिस्तानी। भारतीय मेरी पत्नी हैं और पाकिस्तानी फील्ड मार्शल मुनीर हैं।" वेंस ने यह भी कहा था कि पिछले तीन महीनों में उनकी मुनीर से जितनी बात हुई है, उतनी किसी और से नहीं हुई।

Advertisement
×