Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

US-Iran Talk : राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान, ईरान से बातचीत के लिए पाकिस्तान पहुंचेंगे अमेरिकी वार्ताकार

ईरान के साथ वार्ता के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पाकिस्तान पहुंचेगा : ट्रंप

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।
Advertisement

US-Iran Talk : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि अमेरिकी वार्ताकार सोमवार को ईरान के साथ बातचीत के लिए पाकिस्तान पहुंचेंगे। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि इस्लामाबाद में ईरान के साथ होने वाली दूसरे दौर की वार्ता में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में कौन अधिकारी शामिल होंगे।

व्हाइट हाउस और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के कार्यालय, जिन्होंने वार्ता के पहले दौर का नेतृत्व किया था, ने रविवार सुबह इस मामले से जुड़े संदेशों का तुरंत जवाब नहीं दिया। ट्रंप ने अपने पोस्ट में ईरान पर शनिवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में गोलीबारी करके संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

Advertisement

ट्रंप ने धमकी दी कि अगर ईरान अमेरिका द्वारा प्रस्तावित समझौते को स्वीकार नहीं करता है तो वह ईरान में नागरिक बुनियादी ढांचे को नष्ट कर देगा। ट्रंप ने कहा, ''अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो अमेरिका ईरान के हर एक बिजली संयंत्र और हर पुल को नष्ट कर देगा।''

Advertisement

Advertisement
×