Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

US Iran Conflict: ट्रंप ने ठुकराया था ईरान का प्रस्ताव, अब अमेरिका ने भेजा आधिकारिक जवाब

ईरान ने जंग को खत्म करने के उसके प्रस्ताव पर अमेरिका से जवाब मिलने का संकेत दिया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फाइल फोटो। रॉयटर्स
Advertisement

ईरान के अधिकारियों ने आज संकेत दिया कि उन्हें सात महीने से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए तेहरान के हालिया प्रस्ताव पर अमेरिका का आधिकारिक जवाब मिल गया है। ईरानी अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि जवाब में क्या है और उसे स्वीकार किया गया है या अस्वीकार। वैसे इस प्रस्ताव को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ दिन पहले ही सार्वजनिक रूप से खारिज कर दिया था।

सरकारी प्रवक्ता फतेमेह मोहजेरानी ने सरकारी समाचार एजेंसी 'ईरना' को बताया कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने मंत्रिमंडल की बैठक में राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के सामने अमेरिका का जवाब पेश किया। पेजेशकियन ने कहा कि हम समझौते को सफल बनाने की पूरी कोशिश करेंगे और ईरानी लोगों के अधिकारों के लिए मजबूती से खड़े रहेंगे। अब यह समझौता परस्पर फायदे वाली रणनीति पर आधारित होना चाहिए। यह मंत्रिमंडल बैठक पिछले हफ़्ते संयुक्त राष्ट्र महासभा के सिलसिले में हुई न्यूयॉर्क यात्रा के बाद अराघची की ईरान वापसी के बाद हो रही है।

Advertisement

वहां ईरानी अधिकारियों ने अमेरिकी अधिकारियों के साथ अप्रत्यक्ष बातचीत की और दुनिया भर के नेताओं की इस सालाना बैठक से इतर कतर और पाकिस्तान के मध्यस्थों के साथ भी बैठक की। अराघची ने मंत्रिमंडल को न्यूयॉर्क की अपनी यात्रा और वहां हुई बैठकों के बारे में जानकारी दी, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए ईरान की शर्तें भी शामिल थीं।

Advertisement

अराघची ने पिछले हफ्ते कहा था कि उन्होंने जलडमरूमध्य को एक हफ्ते में फिर से खोलने का प्रस्ताव रखा था, बशर्ते अमेरिका ईरानी बंदरगाहों पर लगी नाकेबंदी हटाने, ईरान की प्रतिबंधित संपत्ति जारी करने और ईरानी तेल की बिक्री पर लगे प्रतिबंध हटाने जैसी शर्तों को मान ले। ट्रंप ने तत्काल इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।

Advertisement
×