Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

US-Iran Conflict : ईरान को ट्रंप की दो टूक- होर्मुज जलडमरुमध्य न खोला गया तो और बमबारी होगी

चीन के विदेश मंत्री वांग यी बोले- उनका देश इस संकट के कारण "बेहद चिंतित" है

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

US-Iran Conflict : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरुमध्य न खोलने की स्थिति में ईरान पर और ज्यादा बमबारी करने की बुधवार को चेतावनी दी। इस बीच, युद्ध खत्म करने के लिए दोनों पक्षों के समझौते के करीब पहुंचने की खबर भी सामने आई है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ईरान के साथ युद्ध जल्द ही खत्म हो सकता है और तेल व प्राकृतिक गैस की आपूर्ति दोबारा शुरू हो सकती है। हालांकि उन्होंने कहा कि यह सबकुछ इस बात पर निर्भर करता है कि ईरान एक प्रस्तावित समझौते को स्वीकार कर ले। ट्रंप ने समझौते के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। ट्रंप ने कहा कि अगर वह सहमति नहीं जताता है, तो बमबारी शुरू होगी।

Advertisement

इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मुलाकात के बाद चीन के ईरान युद्ध में समग्र संघर्ष विराम की अपील की। अराघची 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमला किए जाने के बाद से पहली बार चीन की यात्रा पर है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने बुधवार को कहा कि उनका देश इस संकट के कारण "बेहद चिंतित" है।

Advertisement

Advertisement
×