US-Iran Conflict : ईरान के पास अमेरिकी सेना का बड़ा एक्शन, ड्रोन नौका कब्जाने आईं 2 नावें उड़ाईं
ड्रोन नौका चुराने की कोशिश कर रही दो ईरानी नाव को नष्ट किया : अमेरिकी सेना
Advertisement
US-Iran Conflict : अमेरिकी सेना ने मंगलवार को कहा कि उसने इस सप्ताह ईरान के तट के पास एक ड्रोन नौका चुराने की कोशिश कर रही दो ईरानी नाव पर गोलीबारी कर उन्हें नष्ट कर दिया।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिंस ने कहा, "हाल में दो ईरानी नावों ने अमेरिका की मानवरहित ड्रोन नौका पर कब्जा करने की कोशिश की, लेकिन सेंट्रल कमांड की सख्त कार्रवाई के कारण वे अपने मकसद में नाकाम रहीं।"
Advertisement
ईरान के सरकारी मीडिया ने सोमवार को खबर दी थी कि मछली पकड़ने वाली उसकी दो नौकाएं देश के दक्षिणी तट के पास होर्मोजगान प्रांत में हमले का शिकार हो गईं, जिसके बाद कई मछुआरे लापता हैं।
Advertisement
Advertisement
×

