Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

US-Iran Conflict : होर्मुज पर अमेरिका का एक्शन, ट्रंप बोले- ईरान के साथ बातचीत किस दिशा में जाएगी इसका अंदाजा नहीं

ईरान के साथ बातचीत किस दिशा में जाएगी इसका अंदाजा नहीं: ट्रंप

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।
Advertisement

US-Iran Conflict : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड टंप ने 'न्यूजनेशन' के साथ फोन पर दिए साक्षात्कार में पुष्टि की कि अमेरिका, ईरान और पाकिस्तान के बीच बातचीत शुरू हो गई है, हालांकि उन्हें नहीं पता कि यह बातचीत कितनी सफल हो सकती है। ट्रंप से जब पूछा गया कि बातचीत कैसे आगे बढ़ेगी तो उन्होंने कहा: "मुझे कोई अंदाजा नहीं है।"

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें जल्द ही पता चल जाएगा कि क्या ईरान युद्ध का समाधान निकालने के बारे में ईमानदारी से काम कर रहा है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को पता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में कहां-कहां बारूदी सुरंगें बिछाई गई हैं और सेना उन्हें हटाने के लिए उपकरण ला रही है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×