Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

US-Iran Ceasefire : अमेरिका-ईरान की दूसरे दौर की बातचीत पर सस्पेंस, पाकिस्तान बोला- अभी तय नहीं हुई तारीख

ईरान-अमेरिका वार्ता के दूसरे दौर की तारीख अभी तय नहीं : पाकिस्तान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

US-Iran Ceasefire : पाकिस्तान ने वीरवार को कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत के दूसरे दौर के लिए अभी तक कोई तारीख तय नहीं की गई है। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी का यह बयान उन खबरों के बीच आया है कि पाकिस्तानी पक्ष द्वारा ईरानी नेतृत्व सहित क्षेत्रीय नेताओं के साथ किए गए हालिया संपर्क के बाद बातचीत का एक और दौर संभव है।

अंद्राबी ने बातचीत के दूसरे दौर की संभावना को खारिज करने से परहेज करते हुए कहा कि अभी तक कोई तारीख तय नहीं की गई है। बातचीत के दूसरे दौर के लिए प्रतिनिधिमंडलों के आगमन और इसके स्वरूप के बारे में पूछे जाने पर अंद्राबी ने कहा कौन आएगा, प्रतिनिधिमंडल कितना बड़ा होगा, कौन रुकेगा और कौन जाएगा - यह दोनों पक्षों को तय करना है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां जो बातचीत हुई, उससे संबंधित विवरण और जानकारी हमें बातचीत करने वाले पक्षों द्वारा सौंपी गई थी।

Advertisement

अंद्राबी ने यह भी कहा कि परमाणु मुद्दा उन विषयों में से एक है जिन पर देशों द्वारा चर्चा की जा रही है। उन्होंने मीडिया से अटकलों से बचने का आग्रह करते हुए कहा कि हम तेहरान और वार्ता में शामिल पक्षों के रुख पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। यह हम पर पक्षों के भरोसे का हिस्सा है। प्रवक्ता ने कहा कि बातचीत उच्च स्तर के विश्वास और "गोपनीयता" के साथ होगी।

Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि शांति वार्ता के लिए लेबनान में शांति आवश्यक है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सऊदी अरब, कतर और तुर्किये की चार दिवसीय यात्रा पर हैं, जबकि सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ईरान गया है।

Advertisement
×