Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

US Bomber Crash : कैलिफोर्निया में बड़ा विमान हादसा, उड़ान भरते ही क्रैश हुआ अमेरिकी वायुसेना का बी-52 बॉम्बर, 8 क्रू सदस्यों की मौत

US Bomber Crash : अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित मोजावे रेगिस्तान में सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। यहां एडवर्ड्स एयरफोर्स बेस से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद अमेरिकी वायुसेना का एक बी-52 स्ट्रेटोफोर्ट्रेस बॉम्बर विमान क्रैश हो...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
एडवर्ड्स एयरफोर्स बेस के अनुसार विमान में सवार सभी आठ क्रू सदस्यों के मारे जाने की आशंका है। (फोटो साभार: एएनआई)
Advertisement

US Bomber Crash : अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित मोजावे रेगिस्तान में सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। यहां एडवर्ड्स एयरफोर्स बेस से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद अमेरिकी वायुसेना का एक बी-52 स्ट्रेटोफोर्ट्रेस बॉम्बर विमान क्रैश हो गया। इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार सभी आठ क्रू सदस्यों की मौत हो गई है। यह विमान एक नियमित टेस्ट मिशन पर था।

अधिकारियों के अनुसार, इस बॉम्बर विमान ने स्थानीय समय के मुताबिक सुबह करीब 11:20 बजे उड़ान भरी थी। लेकिन कुछ ही देर बाद यह लॉस एंजिल्स के उत्तर-पूर्व में स्थित एक सुदूर सैन्य प्रतिष्ठान के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बेस के अधिकारियों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद आपातकालीन बचाव दल को मौके पर भेजा गया। लेकिन क्रैश इतना भयंकर था कि किसी को बचाया नहीं जा सका। अब इस बचाव अभियान को 'रिकवरी ऑपरेशन' में बदल दिया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कर्नल जेम्स हेस ने इसे एक बेहद दुखद हादसा बताया, जिसमें किसी के बचने की कोई गुंजाइश नहीं थी।

Advertisement

जांच टीम जुटा रही साक्ष्य, परिजनों को दी जा रही सूचना

विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दूर से ही काले धुएं का एक विशाल गुबार देखा गया। रनवे पर जलने के बड़े निशान और धुआं साफ नजर आ रहा था, हालांकि मलबे की पहचान करना मुश्किल था। चीफ मास्टर सार्जेंट जोशुआ टी. स्कारलोकेन ने बताया कि मारे गए लोगों के परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया चल रही है। क्रू में सैन्य कर्मियों के अलावा नागरिक कर्मचारी और सरकारी ठेकेदार भी शामिल थे। एयरफोर्स अधिकारियों ने जानकारी दी है कि यह विमान रडार आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत एक टेस्ट मिशन पर था।

Advertisement

1955 से सेवा में है बी-52 विमान

हादसे के बाद बेस को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। अब इसे फिर से खोल दिया गया है, लेकिन मंगलवार तक उड़ान संचालन पूरी तरह से निलंबित रहेगा। अधिकारी घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं और क्रैश साइट से मलबा इकट्ठा किया जा रहा है। गौरतलब है कि बी-52 स्ट्रेटोफोर्ट्रेस अमेरिकी वायुसेना के सबसे पुराने और प्रमुख विमानों में से एक है। 1955 में पहली बार शामिल किया गया यह लंबी दूरी का भारी बमवर्षक आज भी अमेरिका के रणनीतिक हथियारों का एक अहम हिस्सा है।

Advertisement
×