Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Middle East Crisis : यूएई ने हवाई क्षेत्र बंद कर फिर खोला, दुबई में सुनाई दी धमाकों की आवाजें

फुजैराह के तेल डिपो में ड्रोन हमले से लगी आग; ईरान और इजराइल के बीच हमले तेज होने से क्षेत्र में गहराया युद्ध का संकट।

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement

Middle East Crisis :  पश्चिम एशिया में लगातार गहराते युद्ध के संकट के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने मंगलवार को अपना हवाई क्षेत्र कुछ समय के लिए बंद कर दिया। हालांकि, स्थिति नियंत्रण में आने के बाद यूएई के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने यह प्रतिबंध हटा लिया और उड़ानें फिर से शुरू कर दी गईं।

यूएई की सेना ईरान की ओर से दागे जा रहे ड्रोन और मिसाइलों को नाकाम करने के प्रयास में जुटी है। मंगलवार तड़के अधिकारियों ने दुबई के निवासियों को मिसाइल हमले की चेतावनी जारी की थी, जिसके तुरंत बाद वहां तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। हवाई हमलों की आशंका और रक्षा प्रणालियों के सक्रिय होने के कारण ही एहतियातन हवाई क्षेत्र को अस्थायी तौर पर बंद करने का निर्णय लिया गया था।

Advertisement

फुजैराह के तेल डिपो में आग

सरकारी समाचार एजेंसी 'डब्ल्यूएएम' की रिपोर्ट के अनुसार, एक ड्रोन हमले के कारण फुजैराह स्थित एक तेल टैंकर फार्म में आग लग गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। हवाई क्षेत्र को अचानक बंद करने और फिर खोलने से स्पष्ट है कि यूएई प्रशासन बेहद सतर्कता से संतुलन बनाकर काम कर रहा है। उनका उद्देश्य ईरान के हमलों के बीच एमिरेट्स और एतिहाद जैसी प्रमुख एयरलाइंस की उड़ानों को सुरक्षित रूप से जारी रखना है।

Advertisement

इजराइल का तेहरान पर पलटवार

दूसरी ओर, इजराइली सेना ने भी मंगलवार तड़के ईरान की राजधानी तेहरान पर बड़े पैमाने पर जवाबी हमले शुरू करने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही लेबनान में सक्रिय ईरान समर्थित चरमपंथी समूह हिजबुल्लाह पर भी हमले तेज कर दिए गए हैं। इजराइल ने यह कड़ी कार्रवाई ईरान की ओर से हुए दो हमलों की सूचना मिलने के बाद की है, जिससे पूरे क्षेत्र में व्यापक युद्ध भड़कने की आशंका चरम पर पहुंच गई है।

Advertisement
×