Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Nepal Plane Fire: काठमांडू एयरपोर्ट पर उतरते समय टर्किश एयरलाइंस के विमान में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

Nepal Plane Fire: त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी टीम ने तुरंत पाया काबू; घटना के बाद रनवे बंद, कई उड़ानें प्रभावित

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो।
Advertisement

Nepal Plane Fire: नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Tribhuvan International Airport) पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा टल गया, जब टर्किश एयरलाइंस का एक विमान उतरते समय आग की चपेट में आ गया। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी 277 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

हवाई अड्डा अधिकारियों के अनुसार, इस्तांबुल से आया टर्किश एयरलाइंस (Turkish Airlines) का एयरबस-330 विमान जैसे ही रनवे पर उतरा, उसके दाहिने लैंडिंग गियर से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। स्थिति को देखते हुए एयरपोर्ट की आपातकालीन टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।

Advertisement

घटना के बाद सुरक्षा कारणों से त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। जांच और रनवे को खाली कराने की प्रक्रिया के चलते कई आने वाली उड़ानों को रोकना पड़ा, जिससे हवाई यातायात प्रभावित हुआ।

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि विमान में तकनीकी खराबी की आशंका को देखते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

नेपाल में पर्वतीय भूभाग और तेजी से बदलते मौसम के कारण उड़ान संचालन अक्सर चुनौतीपूर्ण माना जाता है। यही वजह है कि यहां विमान दुर्घटनाओं और तकनीकी घटनाओं की संख्या अपेक्षाकृत अधिक रही है।

गौरतलब है कि वर्ष 2015 में भी टर्किश एयरलाइंस (Turkish Airlines) का एक विमान काठमांडू एयरपोर्ट पर घने कोहरे के बीच उतरते समय रनवे से फिसल गया था। उस घटना में भी कोई हताहत नहीं हुआ था, लेकिन हवाई अड्डा कई दिनों तक बंद रहा था।

Advertisement
×