ट्रंप के दूत रूस पहुंचे और पुतिन ने रोक दी जंग? 72 घंटे के आदेश से मची हलचल
आक्रमण को समाप्त करने की रुकी हुई कोशिश को फिर से आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कीव पर हमले 72 घंटे रोकने का आदेश दिया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर रूस पहुंचे हैं। रूस के यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने के आक्रमण को समाप्त करने की रुकी हुई कोशिश को फिर से आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास से कहा कि पुतिन ने आज आधी रात से शुरू होने वाले तीन दिनों तक कीव पर कोई हमला नहीं करने का आदेश दिया है।
करीब साढ़े चार साल बाद भी संघर्ष जारी
यह फैसला विटकॉफ और कुशनर के यूक्रेन की राजधानी की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों से जुड़ा है। कीव ने कहा है कि दोनों अमेरिकी दूत रविवार को यूक्रेन की राजधानी का दौरा करेंगे। अमेरिकी दूतों की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब दोनों पक्षों ने हवाई हमले तेज कर दिए हैं। क्रेमलिन द्वारा पड़ोसी देश यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण शुरू किए जाने के करीब साढ़े चार साल बाद भी संघर्ष जारी है।
अमेरिका का ध्यान ईरान के साथ जारी लड़ाई पर
यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा था कि अमेरिकी दूतों की यात्रा के दौरान यूक्रेन हवाई हमले रोक देगा और मॉस्को से भी ऐसा ही करने का आग्रह किया था। अब पांचवें साल में चल रही लड़ाई खत्म करने की वॉशिंगटन की कोशिश धीमी पड़ गई है क्योंकि पिछले छह महीनों से अमेरिका का ध्यान ईरान के साथ जारी लड़ाई पर केंद्रित है।
क्रेमलिन में पुतिन से मुलाकात की
विटकॉफ और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद कुशनर की मॉस्को की पिछली ज्ञात यात्रा जनवरी में हुई थी, जब उन्होंने क्रेमलिन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। दोनों उससे पहले कभी कीव की यात्रा नहीं की थी। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी 'तास' ने बताया कि हवाई अड्डे पर रूसी दूत किरिल दिमित्रिएव ने इन दूतों से मुलाकात की।
दिमित्रिएव ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के विमान से उतरने के दौरान उनसे मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, ''मॉस्को में शांति के दूतों का स्वागत है। शांति प्रयास रुकने के बीच रूस ने यूक्रेन के वायु रक्षा प्रणाली की कमी का फायदा उठाते हुए कीव और दूसरे शहरों पर हमले तेज कर दिए थे।

