Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Trump US Visit : हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं… ट्रंप ने शी चिनफिंग को दिया खास निमंत्रण, 24 सितंबर को आएंगे व्हाइट हाउस

चिनफिंग 24 सितंबर को अमेरिका की यात्रा पर आएंगे : ट्रंप

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
U.S. President Donald Trump and Chinese President Xi Jinping stand together as they tour the Temple of Heaven in Beijing, China, May 14, 2026. REUTERS/Evan Vucci
Advertisement

Trump US Visit : डोनाल्ड ट्रंप और शी चिनफिंग की हालिया मुलाकात ने एक बार फिर दुनिया का ध्यान अमेरिका और चीन के रिश्तों की ओर खींच लिया है। दोनों देशों के बीच व्यापार, तकनीक और वैश्विक राजनीति को लेकर लंबे समय से तनाव देखने को मिलता रहा है, लेकिन इस मुलाकात में माहौल काफी सकारात्मक नजर आया। चीन दौरे पर पहुंचे ट्रंप ने अपने संबोधन में राष्ट्रपति शी और उनकी पत्नी मैडम पेंग का गर्मजोशी से धन्यवाद किया।

इसी दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि उनके चीनी समकक्ष शी चिनफिंग पारस्परिक अमेरिका यात्रा के तहत 24 सितंबर को व्हाइट हाउस आएंगे। ट्रंप ने चिनफिंग के साथ मुलाकात के बाद अपने संबोधन में कहा, ''राष्ट्रपति शी, इस खूबसूरत स्वागत के लिए एक बार फिर धन्यवाद। आज रात, मुझे आपको व मैडम पेंग को 24 सितंबर को व्हाइट हाउस में आने का निमंत्रण देते हुए गर्व हो रहा है।''

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ''हम आपकी यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मैं अमेरिकी और चीनी लोगों के बीच समृद्ध और अटूट संबंधों का आह्वान करता हूं। यह एक बहुत ही खास रिश्ता है, और मैं आप सभी को फिर से धन्यवाद देना चाहता हूं। यह एक शानदार मुलाकात रही है।''

Advertisement

Advertisement
×