Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Iran US War: ईरान के युद्ध समाप्ति प्रस्ताव को ट्रंप ने किया खारिज, बोले- ‘पूरी तरह अस्वीकार्य’

Iran US War: अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- ईरान की प्रतिक्रिया पसंद नहीं आई; रिपब्लिकन सांसद ग्राहम ने सैन्य कार्रवाई पर विचार की दी सलाह

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। -फाइल फोटो
Advertisement

Iran US War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान की ओर से युद्ध समाप्त करने संबंधी भेजे गए प्रस्ताव को ‘‘पूरी तरह अस्वीकार्य’’ बताते हुए खारिज कर दिया है। ट्रंप की इस प्रतिक्रिया के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

रविवार को ट्रंप को ईरान का प्रस्ताव प्राप्त हुआ था। माना जा रहा था कि इससे 28 फरवरी से जारी संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में प्रगति हो सकती है। इस युद्ध के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हुई है और महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग बाधित होने से कई देशों में ईंधन संकट गहराने लगा है।

Advertisement

ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “मैंने अभी-अभी ईरान के तथाकथित प्रतिनिधियों का जवाब पढ़ा। मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं आया। यह पूरी तरह अस्वीकार्य है।”

Advertisement

इससे पहले भी ट्रंप ने ईरान पर अमेरिका के साथ दशकों से ‘‘खेल खेलने’’ का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि अब ईरान ज्यादा समय तक ऐसा नहीं कर पाएगा।

अमेरिकी मीडिया आउटलेट ‘एक्सियोस’ से बातचीत में ट्रंप ने कहा, “मुझे उनका पत्र पसंद नहीं आया। यह ठीक नहीं है। मुझे उनकी प्रतिक्रिया पसंद नहीं आई।” हालांकि उन्होंने ईरान के जवाब की विस्तृत जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया।

इसी बीच रिपब्लिकन सांसद लिंडसे ग्राहम ने ट्रंप प्रशासन से अब सैन्य कार्रवाई पर विचार करने की अपील की है। ग्राहम ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि ट्रंप ने ईरानी शासन के व्यवहार में बदलाव लाने के लिए कूटनीतिक समाधान तलाशने का ईमानदार प्रयास किया, लेकिन ईरान की प्रतिक्रिया निराशाजनक रही।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नौवहन पर लगातार हमले, अमेरिका के सहयोगी देशों पर बढ़ते खतरे और अमेरिकी प्रस्ताव पर ‘‘अस्वीकार्य’’ जवाब को देखते हुए अब रणनीति बदलने पर विचार करने का समय आ गया है। इस घटनाक्रम ने पश्चिम एशिया में तनाव और वैश्विक ऊर्जा बाजारों को लेकर चिंताएं और बढ़ा दी हैं।

Advertisement
×