Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

James Tolkan Death: ‘टॉप गन’ और ‘बैक टू द फ्यूचर’ के अभिनेता जेम्स टोलकन का निधन, 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

James Tolkan Death: न्यूयॉर्क के लेक प्लैसिड में शांतिपूर्वक हुआ निधन; ‘टॉप गन’ और ‘बैक टू द फ्यूचर’ में निभाए किरदारों से मिली खास पहचान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जेम्स टोलकन की फाइल फोटो। स्रोत एक्स अकाउंट @BacktotheFuture
Advertisement

James Tolkan: 'टॉप गन' और 'बैक टू द फ्यूचर' जैसी फिल्मों के अमेरिकी अभिनेता जेम्स टोलकन का निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। टोलकन के बुकिंग एजेंट जॉन अलकांतर ने शनिवार को बताया कि अभिनेता का बृहस्पतिवार को अमेरिका में न्यूयॉर्क के लेक प्लैसिड में निधन हो गया।

'बैक टू द फ्यूचर' की वेबसाइट पर प्रकाशित एक संक्षिप्त शोक-संदेश में बताया गया कि टोलकन ने ''शांति से अंतिम सांस'' ली लेकिन इस संदेश में मृत्यु के कारण का उल्लेख नहीं किया गया।

Advertisement

टोलकन के परिवार में उनकी 54 वर्षीय पत्नी पार्मली वेल्स हैं। वेल्स ने एक बयान में कहा कि उनके पति को कलात्मक वस्तुओं का संग्रह करने का बहुत शौक था और वह पशुओं से बहुत प्रेम करते थे।

Advertisement

Advertisement
×