Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Swiss Alps Bar Fire: जर्मनी के स्विस आल्प्स में बार में नए साल के जश्न के दौरान लगी आग, कई लोगों की मौत

Swiss Alps Bar Fire: जर्मनी में स्विस आल्प्स में एक बार में नए साल के जश्न के दौरान आग लगने की घटना में कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फोटो स्रोत एक्स @OsiOsint1
Advertisement

Swiss Alps Bar Fire: जर्मनी में स्विस आल्प्स में एक बार में नए साल के जश्न के दौरान आग लगने की घटना में कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि स्विट्जरलैंड के क्रान्स-मोंटाना नगरपालिका के अंतर्गत अल्पाइन स्की रिसॉर्ट में हुई इस घटना में कई लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

Advertisement

पुलिस प्रवक्ता गैटन लैथियन ने बताया, ‘‘बुधवार देर रात को करीब डेढ़ बजे ‘ले कॉन्स्टेलेशन' नामक बार में आग लग गई। इमारत में सौ से अधिक लोग मौजूद थे और हमें घटना में कई लोगों के घायल होने और कई व्यक्तियों के मरने की सूचना मिली है।''

Advertisement

लैथियन ने बताया कि घटना से प्रभावित हुए लोगों के परिजनों की मदद के लिए एक सहायता केंद्र और हेल्पलाइन नंबर स्थापित की गई है। लैथियन ने कहा, ‘‘हम अभी अपनी जांच के शुरुआती चरण में हैं। यह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट है जहां बहुत सारे पर्यटक आते हैं।''

पुलिस ने क्रान्स-मोंटाना में सुबह 10 बजे एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। क्रान्स-मोंटाना स्विस आल्प्स के मध्य में स्थित है, जो मैटरहॉर्न से मात्र 40 किलोमीटर उत्तर में है।

Advertisement
×