Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

ISS के लिए उड़ चला Soyuz MS-29, भारतीय मूल के अनिल मेनन समेत 3 अंतरिक्ष यात्री रवाना

नासा के अनिल मेनन और दो रूसी अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन मिशन के लिए रवाना हुए

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

NASA Space Mission : नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन और दो रूसी अंतरिक्ष यात्री मंगलवार को कजाकिस्तान से सोयूज एमएस-29 अंतरिक्ष यान के जरिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के आठ महीने के मिशन के लिए रवाना हुए।

Advertisement

अनिल मेनन तथा रूसी अंतिरक्षयात्रियों-- प्योत्र डुब्रोव एवं अन्ना किकिना को लेकर यह अंतरिक्ष यान भारतीय समयानुसार रात आठ बजकर 17 मिनट पर बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से रवाना हुआ। अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचने में इस अंतरिक्ष यान को करीब तीन घंटे लगेंगे और यह पृथ्वी के दो चक्कर लगाएगा। इसके बाद यह भारतीय समयानुसार रात 11 बजकर 56 मिनट स्वत: स्टेशन के प्रिचाल मॉड्यूल से जुड़ जाएगा।

Advertisement

अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने के बाद ये तीनों अंतरिक्ष यात्री नासा के अंतरिक्ष यात्रियों-- जेसिका मीर, जैक हैथवे और क्रिस विलियम्स, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की अंतरिक्ष यात्री सोफी एडेनोट तथा रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री सर्गेई कुद-स्वेर्चकोव, सर्गेई मिकाएव और आंद्रेई फेद्यायेव के साथ मिशन में शामिल हो जाएंगे।

Advertisement
×