Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Southern Mexico Train Accident: दक्षिणी मेक्सिको में इंटरओशनिक ट्रेन पटरी से उतरी, 13 की मौत, 98 घायल

Southern Mexico Train Accident: प्रशांत महासागर को मेक्सिको की खाड़ी से जोड़ने वाली रेल लाइन पर रविवार को एक ट्रेन के पटरी से उतर जाने से 13 लोगों की मौत हो गई और 98 अन्य लोग घायल हो गए। मेक्सिको...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मेक्सिको के प्रशांत और खाड़ी तटों को जोड़ने वाली रेलवे लाइन, तेहुआंटेपेक के इस्तमुस के अंतरमहासागरीय गलियारे पर हुई ट्रेन दुर्घटना में कई यात्री मारे गए और घायल हो गए। दुर्घटनास्थल पर अधिकारी काम कर रहे हैं। रॉयटर्स फोटो
Advertisement

Southern Mexico Train Accident: प्रशांत महासागर को मेक्सिको की खाड़ी से जोड़ने वाली रेल लाइन पर रविवार को एक ट्रेन के पटरी से उतर जाने से 13 लोगों की मौत हो गई और 98 अन्य लोग घायल हो गए।

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबॉम ने यह जानकारी दी। ओआक्साका और वेराक्रूज राज्यों को जोड़ने वाली ‘इंटरओशनिक ट्रेन' निजांडा कस्बे के पास एक मोड़ से गुजरते समय पटरी से उतर गई।

Advertisement

इस हादसे के बाद रेल लाइन पर यातायात ठप हो गया। शिनबॉम ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘मेक्सिको की नौसेना ने मुझे सूचित किया है कि इंटरओशनिक ट्रेन हादसे में दुर्भाग्य से 13 लोग मारे गए हैं।''

Advertisement

उन्होंने बताया कि 98 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने नौसेना सचिव और गृह मंत्रालय में मानवाधिकार मामलों के उपसचिव को घटनास्थल पर जाकर प्रभावित परिवारों की व्यक्तिगत रूप से मदद करने का निर्देश दिया है।

इस बीच, ओआक्साका राज्य के गवर्नर सालोमन जारा ने ‘एक्स' पर बताया कि कई सरकारी एजेंसी घायलों की सहायता के लिए दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, जब हादसा हुआ, उस समय ट्रेन में 241 यात्री और चालक दल के नौ सदस्य सवार थे। ‘इंटरओशनिक ट्रेन' का उद्घाटन 2023 में तत्कालीन राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रादोर ने किया था।

यह रेल सेवा दक्षिणी मेक्सिको में ट्रेन यात्रा को बढ़ावा देने और प्रशांत महासागर एवं मेक्सिको की खाड़ी के बीच स्थित तेहुआंतेपेक के संकरे भूभाग के पास बुनियादी ढांचे को विकसित करने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है।

Advertisement
×